नून नदी पर किए गए वृक्षारोपण कार्य और पुलिया निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण,हरीशंकरी पौधे को वृक्ष बनता देख जताई प्रसन्नता, विकास कार्यों में गुणवत्ता क्षम्य नहीं होगी

उरई में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्राम सतोह में नून नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पहले किए गए हरीशंकरी वृक्षारोपण की सराहना की, वहीं नून नदी पर बन रहे पुल के कार्य में देरी और गुणवत्ता में कमी पर नाराजगी जताई।

नून नदी पर किए गए वृक्षारोपण कार्य और पुलिया निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण,हरीशंकरी पौधे को वृक्ष बनता देख जताई प्रसन्नता, विकास कार्यों में गुणवत्ता क्षम्य नहीं होगी

नून नदी क्षेत्र का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

हरीशंकरी पौधे के वृक्ष बनने पर जताई खुशी

पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना

उरई । जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज ग्राम सतोह पहुंचकर नून नदी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूर्व में लगाए गए हरीशंकरी पौधे को विकसित होकर वृक्ष का रूप लेते देखा, जिस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास को सराहनीय बताया।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सतोह-अमीठा मार्ग पर नून नदी पर निर्माणाधीन पुल का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में विलंब किए जाने कार्य की फ़िनिशिंग में कमियाँ पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के संबंधित अवर अभियंता (जेई) एवं सहायक अभियंता (एई) के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए तथा कार्यदायी संस्था को मानकों के अनुरूप तेजी से निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के लिए सख्त चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखें, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं टिकाऊ सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।