प्रसिद्ध कथा वाचक कांग्रेस में शामिल, मोहित नागर की एंट्री से धार्मिक-सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश
कथा वाचक मोहित नागर कांग्रेस में शामिल, धार्मिक और सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति तेज
कांग्रेस में शामिल होते ही कथावाचक ने प्रदेश सरकार पर आदिवासियों को लेकर जमकर निशाना साधा।
भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध संत कथा वाचक मोहित नागर ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान नागर ने अपनी बात रखते हुए आदिवासी समाज को लेकर बड़ा बयान दिया।
मोहित नागर ने कहा कि आदिवासी समाज सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है और वे हिंदू धर्म के अनुयायी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे अब तक हजारों आदिवासियों को दीक्षा दे चुके हैं और आदिवासी क्षेत्रों में नियमित रूप से भागवत कथाएं करते हैं। उन्होंने रामायण का उल्लेख करते हुए कहा कि मां शबरी ने भी भगवान श्रीराम का इंतजार किया था, जो सनातन संस्कृति की गहराई को दर्शाता है।
वहीं, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि मोहित नागर ने अपनी पीड़ा साझा की है और किसी भी समाज में कट्टरता सकारात्मक नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कट्टर हिंदुत्व के नाम पर नफरत फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद मोहित नागर ने कहा कि वे अब मंच से अपने विचार और संदेश को और मजबूती से लोगों तक पहुंचाएंगे।
भाजपा सिर्फ हिंदू-हिंदू कर रही है- मोहित नागर
मोहित नागर ने बीजेपी पर भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज के तारीख में भाजपा सिर्फ हिंदू हिंदू कर रही है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस को ज्वाइन किया है। कांग्रेस जो करती है वो कहती है...लेकिन भाजपा हिंदू को भड़काने वाला काम कर रही है। मोहिन नागर ने कहा कि धर्म की बातें करना अलग बात है और धर्म पर चलना अलग बात है। भाजपा गौमाता की आड़ में बात कर करके माहौल खराब कर रही है। समाज सिर्फ 2 ही है स्त्री औऱ पुरुष।
लोगों को हिंदू बनाने के लिए अपील की जा रही है, क्या हम हिंदू नहीं है। मैं लोगों को समझाउंगा कि वो मुद्दा समझें और गलत को पहचानें। भाजपा महंगाई और बेरोजगारी की बातें नहीं करती है, बस बस हिंदू-हिंदू करती है। आप जो देश की समस्याएं है उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
इस मौके पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, कथा वाचक नागर ने व्यथा बताई हैं। महंगाई अकल्पित है। लाड़ली बहनों के साथ छल किया जा रहा। ऐसा राजा बैठा है जिसको समझ नहीं प्रदेश को किस दिशा में ले जाना है। स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर है
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस