उमा भारती के बयान से मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज, बोली -जब तक जिंदा रहूंगी, राजनीति करूंगी’

उमा भारती ने कहा कि वे जीवनभर राजनीति करती रहेंगी। उन्होंने आगे कहा कि उनका स्वास्थ्य अक्सर ठीक नहीं रहता, लेकिन जनता का आशीर्वाद और समर्थन ही ताकत देता है।

उमा भारती के बयान से मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज, बोली -जब तक जिंदा रहूंगी, राजनीति करूंगी’

टीकमगढ़ में वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लोगों को संबोधित किया. उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद से एमपी की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है.

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायरब्रांड नेत्री मानी जाने वाली उमा भारती ने राजनीति पर फिर बयान दिया है। उन्होंने मंच से साफ शब्दों में कहा है कि जब तक जीयूंगी, तब तक राजनीति करती रहूंगी। उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में फिर चर्चा शुरू हो गई है। 

टीकमगढ़ शहर के गर्ल्स कॉलेज में वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना अवंती बाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित जनसमूह ने उनके साहस, बलिदान और देशभक्ति को नमन किया।

बताया अपना संकल्प

मंच से संबोधित करते हुए उमा भारती भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि अवंती बाई का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज और देश को मजबूत बनाया जा सकता है। जब तक मैं जिंदा हूं, राजनीति करूंगी और समाज की सेवा में लगी रहूंगी। बहुत लंबा जीने का मन है। यह मेरा संकल्प है कि वीरांगना अवंती बाई के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहूं। 

जीवनभर राजनीति करना चाहती हैं'

इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वीरांगना अवंती बाई लोधी के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की. उन्होंने कहा कि वह वीरांगना के अधूरे सपनों को पूरा करने के उद्देश्य से ही जीवनभर राजनीति करना चाहती हैं. हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि उनका स्वास्थ्य अक्सर ठीक नहीं रहता, लेकिन जनता का अटूट प्यार और आशीर्वाद ही उन्हें हर मुश्किल से लड़ने की ताकत देता है. टीकमगढ़ के इस मंच से उमा भारती ने अपनी भविष्य की राजनीति की दिशा के बारे में बताया.

जनता से मांगा आशीर्वाद

उमा भारती ने अपने स्वास्थ्य का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से पूरी तरह ठीक नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वे जनता के बीच रहकर काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता के आशीर्वाद और समर्थन की आवश्यकता है, जिससे वे आगे भी समाजहित के कार्य करती रहें। उन्होंने कहा कि आप लोगों में से एक भी व्यक्ति मेरे साथ खड़ा रहेगा तो लगेगा कि मैं अकेली नहीं हूं। आप लोगों का आशीर्वाद रहे, शुभकामनाएं मिलें। उमा ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा यही हो जाएगा कि हम नहीं चल पाएंगे तो आप लोग उठाकर बिठा दिया करना। मैं तो कहती हूं कि तीन चीजें काम करना चाहिए- वाणी, कान और आंख। मुझे सुनाई दे, मैं देख पाऊं और मैं बोल पाऊं। जब तक ये रहेगा, तब तक मैं आप लोगों के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करूंगी।