कार में लगी भीषण आग, डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जलकर मौत; मायके पक्ष ने जताया हत्या का शक
डॉक्टर नीलेश पटेल अपने परिवार के साथ कार से सफर कर रहे थे. जैसे ही उनकी कार चना टोरिया टोल प्लाजा के पास पहुंची, अचानक वाहन हादसे का शिकार हो गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई. कुछ ही पलों में कार धू-धू कर जलने लगी.
सागर के गढ़ाकोटा रोड पर शनिवार तड़के करीब 4 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार में सवार डॉक्टर की पत्नी जिंदा जल गईं, जबकि डॉक्टर समय रहते बाहर निकलकर सुरक्षित बच गए।
सागर जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. सागर-दमोह रोड स्थित चना टोरिया टोल प्लाजा के पास एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई. इस भीषण हादसे में गढ़ाकोटा के प्रतिष्ठित डॉक्टर नीलेश पटेल की पत्नी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या टक्कर को माना जा रहा है.
डॉक्टर नीलेश पटेल की गाड़ी में लगी आग
जानकारी के अनुसार, डॉक्टर नीलेश पटेल अपने परिवार के साथ कार से सफर कर रहे थे. जैसे ही उनकी कार चना टोरिया टोल प्लाजा के पास पहुंची, अचानक वाहन हादसे का शिकार हो गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई. कुछ ही पलों में कार धू-धू कर जलने लगी.
घटनास्थल पर मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद डॉक्टर नीलेश पटेल और दो अन्य लोग किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन उनकी पत्नी कार के अंदर ही फंस गईं. आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका. घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
इस दर्दनाक घटना से पूरे गढ़ाकोटा और सागर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या टक्कर को माना जा रहा है.
भाई बोला- बताया था दीदी को हार्ट अटैक आया है
मृतक सीमा कुर्मी के भाई लोकेश पटेल ने बताया कि उनकी बहन गढ़ाकोटा में रहती थीं। शनिवार सुबह करीब 4 बजे जीजा डॉ. नीलेश कुर्मी का फोन आया। उन्होंने बताया कि सीमा को हार्ट अटैक आया है। सीने में दर्द हो रहा है, इसलिए उन्हें राय अस्पताल ले जा रहे हैं।
लोकेश ने बताया कि सूचना मिलते ही वे भी अस्पताल के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान फिर फोन आया कि सानौधा के पास एक्सीडेंट हो गया है। थोड़ी देर बाद एक और कॉल आया, जिसमें बताया गया कि कार में आग लग गई है और सीमा उसमें जल गई हैं।
सीमा का पति के साथ अक्सर विवाद होता था
लोकेश पटेल ने आरोप लगाया कि उनकी बहन सीमा और जीजा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। उन्होंने शक जताया कि सीमा को पहले बेहोश किया गया या उनकी हत्या की गई, और इसके बाद उन्हें कार में लेकर जाया गया।
पुलिस बोली- हर बिंदु पर जांच की जा रही है
सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि कार में आग लगी थी। जिसमें महिला की जलने से मौत हुई है। मामले में एफएसएल टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। मामला दर्ज कर हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस