पूर्व मंत्री दीपक जोशी फिर सुर्खियों में आये, जोशी की 20 साल छोटी कांग्रेस नेत्री से चौथी शादी की तस्वीरें वायरल, सोमवार को देंगे जवाब
भाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी की कांग्रेस नेत्री पल्लवीराज जोशी के साथ शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस मामले में पत्रिका.कॉम से बातचीत में उन्होंने कहा कि, सोमवार को राजधानी भोपाल पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वो पूरे मामले पर स्पष्टिकरण देंगे।
बीजेपी के नेता और पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री दीपक जोशी एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी चौथी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दो अन्य महिलाएं भी खुद को उनकी पत्नी बता रही हैं। जोशी ने कहा है कि मामले कोर्ट में हैं। वे 22 तारीख के बाद भोपाल आएंगे। जोशी की पहली पत्नी का निधन हो चुका है
देवास:मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के पुत्र और शिवराज सिंह सरकार में मंत्री रह चुके दीपक जोशी (63) ने महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना (43) से शादी कर ली है. सामने आई तस्वीरों में दीपक जोशी पल्लवी की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे हैं. दावा है कि यह शादी भोपाल के आर्य समाज मंदिर में 4 दिसंबर को हुई है. इसकी तस्वीरें पल्लवी ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की और बाद में डिलीट कर दी थीं. कांग्रेस नेता बृजेन्द्र शुक्ला ने दीपक जोशी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बधाई दी.
दो महिलाओं ने किया पत्नी होने का दावा!
दीपक जोशी की दो और महिलाओं से भी शादी की चर्चाएं हैं. इनमें से दो मामले कोर्ट तक भी पहुंचे हैं. ऐसा खबर है कि, ''पल्लवी से पहले नम्रता जोशी और शिखा जोशी (मित्रा) भी खुद को दीपक जोशी की पत्नी बता चुकी हैं. नम्रता का दावा है कि, ''वे दीपक जोशी की पत्नी हैं और उनके घर में रहती हैं. जबकि, शिखा का दावा है कि उन्होंने 2016 में दीपक जोशी से शादी की थी, वे उनकी पत्नी हैं.'' जोशी की पहली पत्नी विजया जोशी का 2021 में कोरोना के चलते निधन हो गया था
मैंने गलती की कोई बेईमानी नहीं: दीपक जोशी
वहीं नई शादी के फोटो वायरल होने पर दीपक जोशी ने कहा कि, ''वर्तमान युग सोशल मीडिया का है. मैं जिस परिवार से हूं, उसकी ऊंचाइयां बहुत अधिक हैं. यह मामले आज से नहीं बहुत समय से कोर्ट में विचाराधीन हैं. हम सार्वजनिक जीवन जीते हैं. मैं सोमवार को भोपाल में प्रेस को बुलाऊंगा. मेरे पिताजी राजनीति के आदर्श हैं, अटल जी को भगवान मानता हूं. हमने गलती की है बेईमानी नहीं की. गलती की है तो उसका प्राश्चित है. यदि मैं दोषी हूं तो भारतीय कानून फैसला सुनाएगा. मैं सोमवार को भोपाल में बैठकर सब उजागर करूंगा.''
कांग्रेस के टिकट पर बुरी तरह हारे थे दीपक जोशी
इस पूरे मामले में राजनीति गलियारों में हलचल चलती नजर आ रही है. दीपक जोशी ने 2023 विधानसभा चुनाव में हाटपीपल्या से टिकट ना मिलने पर भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो गए थे. कांग्रेस के टिकट से जिले की खातेगांव विधानसभा से विधानसभा चुनाव लड़े और बुरी तरह हार गए थे. वही चुनाव हारने के बाद वापस भाजपा में शामिल हो गए थे.
कैलाश जोशी को राजनीति के संत की उपाधि
कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को देवास जिले की हाटपीपल्या तहसील में हुआ था. कैलाश जोशी 1977 से 1978 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं. 1977 में देश से इमरजेंसी हटने के बाद उन्हें सीएम बनाया गया था. प्रदेश की राजनीति में उनका नाम बहुत अदब के साथ लिया जाता है. उन्हें राजनीति के संत की उपाधि दी गई है. उन्हें भाजपा का पितृ पुरुष भी कहा जाता है.
नेताओं को अपना जीवन सादगी पूर्वक जीना चाहिएः कांग्रेस
देवास के कांग्रेस प्रवक्ता चन्द्रपाल सिह सोलंकी ने दीपक जोशी की शादी की चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ''दीपक जोशी की शादी का मामला उनका निजी मामला है. लेकिन राजनीति से जुड़े लोगों को अपना जीवन सादगी पूर्वक जीना चाहिए. जैसे दीपक जोशी ने कहा गलतियां होती हैं उसका प्रायश्चित करना चाहिए. निश्चित तौर पर हर व्यक्ति को गलतियों का प्रायश्चित करना चाहिए, लेकिन कुछ गलतियां ऐसी होती हैं जिसका प्रायश्चित नहीं होता है, बल्कि समाज में गलत प्रभाव पड़ता है.''
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस