शराब पीने के बाद लड़कियों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जमकर की मारपीट-देखने वाले रह गए हैरान

भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात सड़क पर कुछ युवतियों के बीच जमकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें युवतियां आपस में झगड़ती नजर आ रही हैं।

शराब पीने के बाद लड़कियों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जमकर की मारपीट-देखने वाले रह गए हैरान

भोपाल के एमपी नगर जोन-2 में क्लब के बाहर देर रात चार युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। एक युवती घायल हुई, लेकिन किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की। पुलिस ने कहा, शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के MP नगर इलाके में देर रात एक क्लब के बाहर जोरदार ड्रामा देखने को मिला, जहां चार युवतियों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया. बताया जा रहा है कि ये सभी युवतियां एक पार्टी में शामिल थीं, जो देर रात तक चली और वे सभी नशे की हालत में थीं. रात करीब 2:30 बजे यह कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि सड़क पर ही उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई. इस घटना में एक युवती को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना में नियमों की सरेआम अनदेखी की गई, जिससे इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

4 युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा

यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब चार पूरी तरह से नशे में धुत युवतियां क्लब से बाहर निकलीं और आपस में भिड़ गईं. रात के सन्नाटे में करीब 2:30 बजे शुरू हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि युवतियों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी. चश्मदीदों के अनुसार, युवतियां सड़क पर एक-दूसरे को बेरहमी से पीट रही थीं, और इस घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. इस हाथापाई के दौरान युवतियों में से एक को गंभीर चोटें आईं.

नियमों का खुलेआम उल्लंघन

इस घटना ने एक बार फिर MP नगर पुलिस की गश्त और क्लबों पर उनकी निगरानी की कमियों को उजागर कर दिया है. अब यह सवाल उठता है कि ये क्लब तय समय सीमा के बाद भी कैसे चलते रहे, और नशे की हालत में सड़कों पर हंगामा मचाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई.

जमकर हुई हाथापाई

वीडियो हो रहे वीडियो में कुछ युवतियां सड़क के ठीक बीचों-बीच आपस में भिड़ती हुई दिखाई दे रही हैं. वहां मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. रिपोर्टों के अनुसार ये सभी युवतियां देर रात तक पार्टी कर रही थीं और ये चारों नशे की हालत में थीं. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया, और देखते ही देखते यह कहा-सुनी हाथापाई में बदल गई.