एमपी कांग्रेस में संगठन विस्तार: 41 नगर अध्यक्ष नियुक्त, 4 जिलों की कार्यकारिणी घोषित,पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के निर्देश पर संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने की बड़ी नियुक्तियां
कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया है कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक अनुशासन के अनुसार काम करेंगे. साथ ही उन्हें यह जिम्मेदारी भी दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के साथ आमजन से सीधा संवाद स्थापित करें
एमपी कांग्रेस में लगातार नियुक्तियों का सिलसिला चल रहा है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के निर्देश पर संगठन प्रभारी डॉ.संजय कामले ने 41 नगर अध्यक्षों और 4 जिलों की जिला कांग्रेस कमेटी की घोषणा की है।
भोपाल: मध्य प्रदेश में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस में कई नियुक्तियां की गई। इसमें खंडवा ग्रामीण एवं झाबुआ जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। जीतू पटवारी ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
गुटबाजी और संगठनात्मक कमजोरी से जूझ रही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है. इसी कड़ी में बड़े स्तर पर नगर और मंडलम अध्यक्षों की नियुक्तियां की है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुमोदन के बाद विभिन्न जिलों में नगर अध्यक्ष और मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. जारी सूची के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए नगर स्तर पर नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं.
नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति में भिंड, अनूपपुर, नरसिंहपुर, खंडवा और मंदसौर सहित कई जिलों को शामिल किया गया है. इन जिलों के तहत अलग-अलग शहरों में अध्यक्षों की जिम्मेदारी तय की गई है, ताकि संगठन की पहुंच जमीनी स्तर तक बढ़ाई जा सके. इसके अलावा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है, ताकि बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जा सके.
जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के निर्देश
कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया है कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक अनुशासन के अनुसार काम करेंगे. साथ ही उन्हें यह जिम्मेदारी भी दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के साथ आमजन से सीधा संवाद स्थापित करें.

प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस