अहमदाबाद में ‘भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM)’ को लेकर टेक्सटाइल उद्योग की महा-बैठक; 100+ दिग्गज मैन्युफैक्चरर्स ने दिखाई सक्रिय रुचि -चम्पालाल बोथरा

अहमदाबाद के द उम्मेद होटल में ‘भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM) 2026’ की तैयारियों को लेकर टेक्सटाइल उद्योग की बड़ी रणनीतिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें 100+ मैन्युफैक्चरर्स और व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में BVM को “लोकल से ग्लोबल” विज़न के तहत एक बड़े बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के रूप में प्रस्तुत किया गया

अहमदाबाद में ‘भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM)’ को लेकर टेक्सटाइल उद्योग की महा-बैठक; 100+ दिग्गज मैन्युफैक्चरर्स ने दिखाई सक्रिय रुचि -चम्पालाल बोथरा

अहमदाबाद में BVM 2026 को लेकर टेक्सटाइल उद्योग की बड़ी बैठक

• 100+ मैन्युफैक्चरर्स और व्यापारियों ने दिखाई भागीदारी

अहमदाबाद के प्रतिष्ठित द उम्मेद होटल (The Ummed Hotel) में आगामी भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM) 2026 की तैयारियों को लेकर टेक्सटाइल उद्योग के प्रमुख व्यापारियों, निर्माताओं और उद्यमियों की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक में 100 से अधिक प्रमुख मैन्युफैक्चरर्स एवं थोक व्यापारियों ने भाग लिया और महोत्सव में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

‘लोकल से ग्लोबल’—BVM का विज़न
बैठक के दौरान विक्रांत अबरोल ने विस्तृत प्रजेंटेशन के माध्यम से BVM के विज़न को प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत का सबसे बड़ा बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म बनने जा रहा है। यह मंच देश के मैन्युफैक्चरर्स, होलसेलर्स और रिटेलर्स को सीधे अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जोड़ेगा, जिससे बायर-सेलर मीट और लाइव बिजनेस अवसरों के माध्यम से वैश्विक पहचान सुनिश्चित होगी।

राष्ट्रीय नेतृत्व का आह्वान
बैठक में श्री प्रवीण खंडेलवाल (सांसद एवं CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री) ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव देश के व्यापारियों के लिए एक क्रांतिकारी पहल है, जो भारतीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़कर व्यापार को नई गति देगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से इस ऐतिहासिक पहल से जुड़ने का आह्वान किया।

भारतीय व्यापार महोत्सव के संदर्भ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी एवं MSME को बढ़ावा देने के विज़न तथा वाणिज्य मंत्रालय के श्री पीयूष गोयल द्वारा नए बाज़ारों के अवसर और निर्यात हेतु FTA समझौतों के बाद व्यापार में वृद्धि की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।

मजबूत नेटवर्किंग इकोसिस्टम पर जोर

कार्यक्रम में बिजनेस नेटवर्किंग की महत्ता पर
• KM एजेंसी के अजय विधानी एवं जय विधानी
• स्वास्तिक ट्रेडिंग कंपनी के राजेश बंसल एवं निहार बंसल
• बनूरो वस्त्र उत्सव के भरत हरियाणवी एवं महेंद्र जी बजाज

ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे यह नेटवर्क मैन्युफैक्चरर्स और रिटेलर्स के बीच की दूरी कम कर रहा है और नए व्यापारिक अवसरों का मार्ग खोल रहा है। BVM के माध्यम से एक सशक्त राष्ट्रीय व्यापारिक इकोसिस्टम का निर्माण किया जा रहा है, जो दीर्घकालिक व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करेगा।

चम्पालाल बोथरा (राष्ट्रीय चेयरमैन, CAIT टेक्सटाइल एवं गारमेंट कमेटी एवं Advisor – Textile & Strategic Initiatives) ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM) केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत के व्यापारियों के लिए वैश्विक मंच पर अपनी पहचान स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम है।

उन्होंने व्यापारियों को घरेलू एवं निर्यात बाजार में विस्तार के व्यावहारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन देते हुए निर्यात प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़ (IEC, शिपिंग बिल आदि) तथा अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ प्रभावी तालमेल की बारीकियों को विस्तार से समझाया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि BVM 2026 में टेक्सटाइल सेक्टर की भागीदारी ऐतिहासिक रहेगी, जो भारतीय व्यापार को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ‘लोकल से ग्लोबल’ के विज़न को साकार करेगी।