मोहन यादव, शिवराज जी से ज्यादा ऊर्जा के साथ काम कर रहे, अमित शाह ने की CM की तारीफ, तो सिंधिया को कहा- राजा जी
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह के शासन में एमपी एक बीमारू राज्य था. शिवराज जी ने एमपी से बीमारू का टैग हटाया और सबसे लंबे समय तक सीएम रहकर विकास की नींव रखी.
ग्वालियर में आयोजित ग्रोथ समिट में गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम मोहन यादव की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मोहन यादव ने राज्य में संतुलित विकास के लिए नई शुरुआत की है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्वालियर की धरती से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व पर बड़ी मुहर लगा दी. 'अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट' के मंच से शाह ने न केवल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के योगदान को सराहा, बल्कि सूबे के मौजूदा मुखिया मोहन यादव की कार्यशैली को अधिक ऊर्जावान बताया.
अमित शाह ने कहा, ''किसी जमाने में दिग्विजय सिंह का शासन था, मध्य प्रदेश बीमारू राज्य बनकर रह गया था. शिवराज जी ने मध्य प्रदेश पर से बीमारू का टैग हटाया, वह भाजपा के लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री बने. और अब मोहन यादव जी शिवराज जी से ज्यादा ऊर्जा के साथ इसको आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं.''
मोहन यादव की तारीफ की
इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले एमपी बीमारू राज्य था। शिवराज सिंह चौहान ने एमपी को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर लाए। वो सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। अब मोहन यादव उनसे अधिक उर्जा के साथ काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश को नई ऊंचाई दे रहे हैं। वह मजबूती के साथ एमपी को आगे बढ़ा रहे हैं।
आदिवासी विभाग का गठन किया
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में ट्राइबल आबादी अधिक है। अटल जी की सरकार से पहले आदिवासियों के कल्याण के लिए कुछ नहीं था। उन्होंने उनके कल्याण के लिए अलग से आदिवासी विभाग का गठन किया। साथ ही उनके अधिकारों को मजबूती दी।
विकसित राज्य की ओर बढ़ रहा एमपी
गृह मंत्री अमित शाह ने मंच के संबोधन में सबसे पहले, ज्योतिरादित्य सिंधिया को राजा जी कहकर संबोधित किया। मंच से यह सुनकर पब्लिक ने खूब तालियां बजाई। आगे उन्होंने कहा कि ग्वालियर की धरती साधारण नहीं है। यही वह भूमि है जहां तानसेन का जन्म हुआ और ग्वालियर घराने के अनेक महान संगीतकारों ने अपनी साधना की। उन्होंने कहा कि इसी भूमि ने अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेता को देश को दिया। यहीं से निकलकर अटल जी ने संघर्ष किया और आज पूरा देश उन्हें लाड़ करता है। इसके साथ ही डॉक्टर मोहन यादव ने राज्य के निवेश के क्षेत्रीय निवेश की शुरुआत की है, वो अब आने वाले समय में अन्य राज्यों के संतुलित विकास के लिए सबसे अहम होगा। शाह ने कहा कि एक दौर में विपक्षी शासन में मप्र बीमारू प्रदेश था। शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों ने यह टैग हटाया और अब डॉ. मोहन यादव की ऊर्जा इसे 'विकसित राज्य' बनाने की ओर ले जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह सम्मेलन प्रदेश सरकार के संकल्प को आगे बढ़ने वाला सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने और भारत को विश्व की तीसरी सबसे सशक्त अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। वहीं अमित शाह के नेतृत्तव में मध्य प्रदेश के लाल सलाम को, अंतिम सलाम किया है। लेकिन अभी भी कांग्रेस के लोग नक्सलवादियों की विचारधारा का समर्थन करते हैं।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस