देश में फिर लॉकडाउन नहीं लगेगा: मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अफवाहों पर लगाया विराम

भारत में एक बार फिर लॉकडाउन को लेकर चर्चा तेजी से शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं. जिसमें, मिडिल ईस्‍ट संकट के चलते देश में पैदा हुए हालात पर चर्चा की जाएगी. हालांकि इस बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने लॉकडाउन की संभावनाओं को कोरी अफवाह बताया है.

देश में फिर लॉकडाउन नहीं लगेगा: मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अफवाहों पर लगाया विराम

मिडिल ईस्ट में जंग के चलते एनर्जी, तेल और खाद की आपूर्ति प्रभावित होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में लॉकडाउन को लेकर चल रही अफवाहों पर जवाब दिया है. उन्होंने क्लीयर कर दिया है कि देश में किसी तरह का लॉकडाउन नहीं लगेगा. इसके साथ ही पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा है कि हमें टीम इंडिया की तरह काम करना होगा. 

वहीं, इस बैठक की खबर बाहर आते ही सोशल म‍ीडिया में लॉकडाउन को लेकरभा अफवाह फैलना शुरू हो गई. सोशल मीडिया में इस बात को लेकर डर जताया जाने लगा कि देश में एक बार फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है. इस बात को आधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस भाषण को भी बनाया जा रहा है, जो उन्‍होंने 23 मार्च 2026 को लोकसभा में दिया था. अपने भाषण में पीएम मोदी ने आर्थिक, सुरक्षा और ऊर्जा से जुड़ी चुनौतियों का जिक्र किया था..

साथ ही, अपील की थी कि देश को कोविड जैसी एकजुटता और तैयारी कर लेनी चाहिए. पहले कोविड जैसी एकजुटता और तैयारी, फिर मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक की खबर ने लोगों के दिलोदिमाग में लॉकडाउन की अफवाह अच्‍छी तरह से बैठा दी और सोशल मीडिया में लॉकडाउन से जुड़ी अफवाह की बयार तेजी से बहना शुरू हो गई. हालांकि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लॉकडाउन को पूरी तरह से नकार दिया है.

पीएम मोदी ने क्या कहा था

पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा में युद्ध को लेकर भाषण दिया था। उन्होंने कहा था कि इस संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है और इसका सामना देशवासियों को कोरोना संकट की तरह ही करना होगा। उन्होंने कहा, 'इस युद्ध के कारण दुनिया में बने हालात का प्रभाव लंबे समय तक रहने की आशंका है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा, हमें एकजुट रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। अब हमें फिर से उसी तरह तैयार रहने की आवश्यकता है। धीरज, संयम और शांत मन से हर चुनौती का मुकाबला करना है।'

खास बात है कि उन्होंने पूरे भाषण में कहीं भी लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था। साथ ही सरकार ने देश में किसी भी तरह की सार्वजनिक पाबंदियों का ऐलान नहीं किया था।