नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह: लोकभवन समारोह में सीएम योगी से मिलना था, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बने

रिंकू सिंह को एशियन गेम्स के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी का न्युक्ति पत्र मिला है. हालांकि सीएम योगी ने इस बात की जानकारी दी कि रिंकू सिंह नियुक्ति पत्र लेने क्यों नहीं आए. सीएम योगी ने कहा कि रिंकू सिंह किसी कैंप में बिजी थे इसलिए वह नियुक्ति पत्र लेने नहीं आ सके.

नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह: लोकभवन समारोह में सीएम योगी से मिलना था, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बने

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं.

क्रिकेटर रिंकू सिंह सरकारी नौकरी के लिए मिलने वाले नियुक्ति पत्र को लेने के लिए नहीं पहुंचे. लखनऊ के लोकभवन में आयोजित इस समारोह में उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलना था. बताया जा रहा है कि वे अपरिहार्य कारणों से वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे. रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के पद पर नियुक्ति दी गई है. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर राज्य के अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया. कार्यक्रम में छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए. इनमें राजकुमार पाल (हॉकी) और प्रवीण कुमार (पैरालंपिक ऊंची कूद) को डीएसपी पद, अजीत सिंह (पैरालंपिक भाला फेंक) और सिमरन (पैरालंपिक एथलेटिक्स) को जिला पंचायत राज अधिकारी, जबकि प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी बनाया गया. इसके अलावा पांच खिलाड़ियों को लक्ष्मण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इस अवॉर्ड के तहत 3.11 लाख रुपये, कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र दिया गया. सम्मानित खिलाड़ियों में उत्तम सिंह (हॉकी, गाजीपुर), अभिजीत कुमार (जिम्नास्टिक, प्रयागराज), जोंटी कुमार (कुश्ती, नोएडा), यश कुमार (पैरा कैनोइंग, आगरा) और प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स, नोएडा) शामिल हैं.

इन छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र

- राजकुमार पाल- हॉकी खिलाड़ी- डीएसपी 

- प्रवीण कुमार- पैरालंपिक खिलाड़ी (ऊंची कूद)- डीएसपी

- अजीत सिंह- पैरालंपिक खिलाड़ी (भाला फेंक)- जिला पंचायत राज अधिकारी 

- सिमरन- पैरालंपिक खिलाड़ी (एथलेटिक्स)- जिला पंचायत राज अधिकारी 

-. प्रीतिपाल- पैरालंपिक खिलाड़ी (एथलेटिक्स)- खंड विकास अधिकारी 

- रिंकू सिंह- क्रिकेट खिलाड़ी- क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी

हालांकि रिंकू सिंह अपरिहार्य कारणों से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके.

लक्ष्मण अवॉर्ड से सम्मानित हुए खिलाड़ी 

- उत्तम सिंह- गाजीपुर- हॉकी 

- अभिजीत कुमार- प्रयागराज- जिम्नास्टिक 

-. जोंटी कुमार- नोएडा- कुश्ती 

- यश कुमार- आगरा- पैरा केनौइंग 

- प्रवीण कुमार- नोएडा- पैरा एथलेटिक्स

रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड भी मिले 

- प्राची- सहारनपुर- एथलेटिक्स 

- तान्या चौधरी- बागपत- एथलेटिक्स 

- प्रगति केसरवानी- लखनऊ- पैरा टेबल टेनिस 

- वंतिका अग्रवाल- नोएडा- शतरंज

पदक विजेता खिलाड़ियों को मिली पुरस्कार राशि 

- विनय- गोरखपुर- पैरा पावरलिफ्टिंग- 40 लाख 

- विक्रांत बालियान- मेरठ- वुशु- 15 लाख 

- सागर दांगी- बागपत- शूटिंग- 15 लाख 

- दीपक कुमार- गाजियाबाद- पर्वतारोही- 15 लाख 

- ले.कर्नल भानु पाठक- गोरखपुर- पर्वतारोही- 15 लाख

- तनुश्री पांडेय- लखनऊ- सॉफ्ट टेनिस- 14 लाख 

- ओम यादव- लखनऊ- सॉफ्ट टेनिस- 12 लाख

- राजकुमार पाल- गाजीपुर- हॉकी- 10 लाख 

- यश कुमार- आगरा- पैरा कैनोइंग- 10 लाख 

- मुस्कान यादव- प्रयागराज- सॉफ्ट टेनिस- 06 लाख 

- अभय़ सिंह- वाराणसी- कयाकिंग व कैनोइंग- 5 लाख 

- श्रवण कुमार- बागपत- शूटिंग- 3 लाख

- यश तोमर- बागपत- शूटिंग- 2 लाख

- ईशान खान- बागपत- शूटिंग- 2 लाख