डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश से खत्म किया माफियाराज-योगी आदित्यनाथ,प्रतापगढ़ में 570 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास कर जिले के विकास को नई दिशा

8 वर्षों में 6 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का दावा

डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश से खत्म किया माफियाराज-योगी आदित्यनाथ,प्रतापगढ़ में 570 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास कर जिले के विकास को नई दिशा

ब्यूरो सुनील त्रिपाठी

प्रतापगढ़ जनपद अपनी ऐतिहासिक एवं पौराणिक गतिविधियों के लिये पूरी दुनिया में जाना जाता है-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,

8 वर्षो में प्रदेश के 6 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट और वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज का अनुपम उदाहरण है प्रतापगढ़-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री  ने माँ बेल्हा देवी धाम का किया दर्शन पूजन व जनपद व प्रदेशवासियों के सुख, स्वास्थ्य व समृद्धि की मंगल कामना की,

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी, डेमो चेक, स्वीकृति पत्र व लैपटाप का किया वितरण

प्रतापगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रतापगढ़ में कुल 570 करोड़ रुपये की 186 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रमुख परियोजनाओं में सड़क चौड़ीकरण, पुल निर्माण, शैक्षणिक संस्थान, खेल सुविधाएं, अग्निशमन केंद्र और पर्यटन विकास शामिल हैं।

माँ बेल्हा देवी धाम में दर्शन और शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ आगमन पर सबसे पहले माँ बेल्हा देवी धाम का दर्शन पूजन कर जिले और प्रदेशवासियों की खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगलकामना की। धाम घाट के सौंदर्यीकरण का भी उन्होंने अवलोकन किया।

लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी, चेक और लैपटॉप का वितरण

जनसभा में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, बाल सेवा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और एक जनपद-एक उत्पाद योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी, चेक और लैपटॉप वितरित किए।

प्रतापगढ़ का ऐतिहासिक, पौराणिक और कृषि 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतापगढ़ अपनी ऐतिहासिक और पौराणिक महत्ता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। जिले के अन्नदाता किसानों ने आंवले की खेती और उत्पादों को देश-दुनिया में पहचान दिलाई।

डबल इंजन सरकार ने समाप्त किया माफियाराज

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने माफियाओं को संरक्षण दिया था, लेकिन डबल इंजन सरकार के आने के बाद प्रदेश से माफियाराज समाप्त हुआ और कानून व्यवस्था मजबूत हुई।

बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर

मुख्यमंत्री ने बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार पर जोर दिया। हाल ही में हुई पुलिस भर्ती में 12 हजार से अधिक बेटियों का चयन किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटियों के लिए बेहतर अवसर और संरक्षण सुनिश्चित किया गया।

कनेक्टिविटी और स्मार्ट सिटी योजना

प्रतापगढ़ में गंगा एक्सप्रेसवे और सिक्स लेन हाईवे के निर्माण को जिले के विकास में मील का पत्थर बताया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी नगरपालिकाओं को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना की भी पुष्टि की।

खेल और युवा विकास

मुख्यमंत्री ने हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण की घोषणा की और स्टेडियम निर्माण के लिए भी शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।

जनसभा में विधायक, सांसद, पार्टी पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध उद्घोषिका डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया।