MPPSC केंद्र के बाहर बेकाबू कार का कहर: 5 बाइकों पर चढ़ी, परिजनों को कुचला—रायसेन में 2 घायल, परीक्षा स्थल पर मची अफरा-तफरी
रायसेन में MPPSC परीक्षा केंद्र के बाहर एक कार अनियंत्रित होकर 5 बाइकों पर चढ़ गई और पेड़ के नीचे बैठे अभ्यर्थियों के परिजनों को टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं। घटना उस समय हुई जब ड्राइवर कार रिवर्स कर रहा था और अचानक एक्सीलेटर तेज दब गया। पुलिस ने चालक और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रायसेन में MPPSC केंद्र के बाहर बेकाबू कार का कहर, 5 बाइक चपेट में—2 घायल
रायसेन में MPPSC परीक्षा केंद्र के बाहर एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर पांच मोटरसाइकिलों पर चढ़ गई। इस घटना में अभ्यर्थियों के दो परिजन घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर यह हादसा उस समय हुआ, जब पहले सेशन का पेपर खत्म होने वाला था। एक अभ्यर्थी का ड्राइवर कार को रिवर्स कर रहा था, तभी अचानक एक्सीलेटर तेज दब गया और कार बेकाबू हो गई। कार ने पेड़ के नीचे बैठे परिजनों और पास खड़ी बाइकों को टक्कर मार दी।
हादसे में पांच मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हुईं, जिनमें एक पूरी तरह से टूट गई। वहीं दो लोगों के पैरों में चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार भरत सिंह और कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने कार चालक और वाहन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया है।
गनीमत रही कि कार बाइक से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस