गरीब लड़कियों को फंसाकर धर्मांतरण,महिलाओं ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, साथियों ने किया रेप
MP की राजधानी भोपाल में नशीला पदार्थ देकर रेप और धर्म परिवर्तन के दबाव का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. इस सुनियोजित साजिश में एक ब्यूटीशियन को उसकी ही रूम पार्टनर ने धोखे से जाल में फंसाया.
भोपाल पुलिस ने धर्म परिवर्तन और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है. गैंग की लीडर दो बहनें हैं, अमरीन और आफरीन. पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्म परिवर्तन और शोषण का एक ऐसा नेटवर्क सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. यह गैंग कोई मेल क्रिमिनल नहीं, बल्कि अमरीन और आफरीन नाम की दो बहनें चला रही थीं, जिन पर आरोप है कि वे गरीब परिवारों की लड़कियों को बहला-फुसलाकर लाती थीं और बाद में उन्हें अमीर लोगों को बेच देती थीं. पुलिस ने अब तक चंदन यादव और जमाल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं अमरीन और आफरीन की दोस्त जन्नत अभी भी फरार है.
धर्म परिवर्तन के मामलों में बड़ा खुलासा
यह गैंग खास तौर पर गरीब बैकग्राउंड की लड़कियों को टारगेट करता था. उन्हें महंगे कपड़े, होटल और लग्ज़री का लालच दिया जाता था. फंसने के बाद, लड़कियों का ब्रेनवॉश किया जाता था और उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया जाता था. फिर इन लड़कियों को बड़े लोगों की बड़ी पार्टियों के लिए "सप्लाई" के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था. गलत तरीके से कमाए गए पैसे से दोनों बहनें अब्बास नगर की झुग्गियों से आशिमा मॉल के पास मौजूद शानदार सागर रॉयल विला में चली गईं.
अमरीन और आफरीन: गिरोह की मास्टरमाइंड
जांच में पता चला कि गैंग को दो बहनें अमरीन और आफरीन चलाती थीं, जो गरीब लड़कियों को बेहतर ज़िंदगी और पैसे का वादा करके अपने जाल में फंसाती थीं. पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी नंबर 3 का नाम चंदन यादव बताया जा रहा है, जिसने खुद इस्लाम धर्म अपना लिया है. आरोपी नंबर 4 जमाल जो अमरीन और आफरीन का भाई है जिसने पीड़िताओं का शारीरिक शोषण किया. उसे कोर्ट से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी नंबर 5, जन्नत अभी फरार है. आरोपी नंबर 6 यासिर, जो अमरीन का रिश्तेदार है और उसे अहमदाबाद में एक पीड़ित के साथ रेप करने का आरोप है.
बिलाल और चानू की भी तलाश
दोनों मामलों में अमरीन कॉमन कड़ी बताई गई है। पुलिस के मुताबिक अन्य आरोपी यासिर, बिलाल और चानू की तलाश की जा रही है। रिमांड के दौरान आरोपियों से नेटवर्क और अन्य संभावित पीड़िताओं के बारे में पूछताछ की जाएगी।
अहमदाबाद जाएगी पुलिस टीम
तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अमरीन और चंदन को रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में टीम अहमदाबाद जाएगी। बाकी सभी एंगल से जांच की जा रही है। -अमित सोनी, टीआई बागसेवनिया
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस