राजा' बनकर आवेश खान ने हिंदू लड़की को फंसाकर किया दुष्कर्म, आरोपी ने हिंदू लड़की को फंसाकर किया दुष्कर्म

भोपाल में लव जिहाद का एक गंभीर मामला सामने आया है जिसमें आरोपी आवेश खान नाम का व्यक्ति खुद को राजा बताकर लड़कियों से दोस्ती करता था. उसने 20 वर्षीय हिन्दू युवती को फंसाकर कई बार दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को डराया

राजा' बनकर आवेश खान ने  हिंदू लड़की को फंसाकर किया दुष्कर्म, आरोपी ने हिंदू लड़की को फंसाकर किया दुष्कर्म

भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आया, जिसमें यूपी के हापुड़ का रहने वाला आवेश खान 'राजा' बनकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता था. कटारा हिल्स की 20 वर्षीय लड़की भी इसके शिकार हुई.

भोपाल: मुस्लिम युवक द्वारा पहचान छिपाकर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाने और उसाका शोषण करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कटाराहिल्स क्षेत्र स्थित बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाला आरोपी आवेश खान ने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से 'राजा' बनकर दोस्ती की और फिर उसके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर शोषण करता रहा।

जानकारी लगने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई की. उससे कान पकड़क उठक-बैठक भी लगवाई गई. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. कटारा हिल्स थाना पुलिस ने आरोपी आवेश खान के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. उसका मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.

कई लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले

आवेश के पास से पुलिस को कई लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले. शुरू की जांच में पता चला कि आरोपी के फोन में 40 से अधिक अश्लील वीडियो मौजूद हैं, जिनमें कई हिंदू लड़कियों के वीडियो शामिल हैं. पुलिस ने शुक्रवार देर रात लगभग 4 बजे आवेश को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से अपने कब्जे में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो बनाने की वारदातें स्वीकार कीं.

बात करना बंद किया तो देने लगा धमकी 

बताया गया है कि आवेश हापुड़ के जामिया स्कूल से पढ़ाई कर भोपाल के बगरोदा में एक टाइल्स फैक्ट्री में काम करने आया था. उस पर 20 वर्षीय हिंदू युवती ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि उसका राजा से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ समय पहले उसे पता चला कि उसका असली नाम आदेश है. सच्चाई पता चलने के बाद उसके आवेश से बात करने से मना कर दिया. इसके बाद बाद आरोपी उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा. वह युवती के घर पहुंचा, तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया. मारपीट के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आवेश खान के खिलाफ दुष्कर्म समेत SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज की है. 

पुलिस कर रही मामले की जांच 

एडिशनल डीसीपी अनिल शर्मा ने बताया कि 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर दुष्कर्म समेत SC-ST एक्ट में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. उसके संपर्क में रहने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. उसके मोबाइल से मिले वीडियो को लेकर भी छानबीन की जा रही है.