शाकाहारी के नाम पर मांस परोसा गया! डीबी मॉल के ‘बिरयानी क्वीन’ में बड़ा खुलासा, जांच के आदेश की मांग

डीबी मॉल स्थित ‘बिरयानी क्वीन’ में शाकाहारी सोया चाप में मांस मिलने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। उपभोक्ता संगठन ने इसे गंभीर धोखाधड़ी बताते हुए फूड सेफ्टी एक्ट और उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

शाकाहारी के नाम पर मांस परोसा गया! डीबी मॉल के ‘बिरयानी क्वीन’ में बड़ा खुलासा, जांच के आदेश की मांग

डीबी मॉल के ‘बिरयानी क्वीन’ में खाद्य सुरक्षा पर सवाल: शाकाहारी डिश में मांस मिलने से मचा बवाल

फूड सेफ्टी की उड़ती धज्जियां: डीबी मॉल के ‘बिरयानी क्वीन’ में शाकाहारी सोया चाप में मांस, कार्रवाई की मांग तेज

भोपाल के डीबी मॉल स्थित ‘बिरयानी क्वीन’ (Biryani Queen) में शाकाहारी ग्राहक को वेज बिरयानी के बजाय कथित तौर पर मांसाहारी (चिकन) बिरयानी परोसने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राहक ने खाने में मांस मिलने का दावा करते हुए हंगामा किया, जिसके बाद यह विवाद बड़ा हो गया। सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे हैं।

डीबी मॉल के फूड कोर्ट में लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां बिरयानी क्वीन आउटलेट पर शाकाहारी सोया चाप बिरयानी का ऑर्डर देने वाले एक परिवार को खाने में चिकन का टुकड़ा परोसा गया। इस घटना से शाकाहारी उपभोक्ताओं में भारी रोष है और उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया है।

शिकायतकर्ता अजीत सिंह ने बताया कि वे अपने भाई नरेंद्र मीणा और बेटी भाग्या के साथ खाना खाने फूड कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने शुद्ध शाकाहारी भोजन की प्राथमिकता देते हुए बिरयानी क्वीन से सोया चाप का ऑर्डर दिया। लेकिन परोसी गई सोया चाप बिरयानी में चिकन के टुकड़े मिलने पर वह दंग रह गए।

महज लापरवाही का मामला नहीं शिकायतकर्ता का आरोप है, हम शुद्ध शाकाहारी हैं। ऐसे में शाकाहारी भोजन में जानबूझकर या घोर लापरवाही से मांस मिल जाना धर्म भ्रष्ट करने जैसा गंभीर अपराध है। उन्होंने फूड कोर्ट मैनेजर गौरीशंकर को मामले की लिखित शिकायत सौंपते हुए कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। हालांकि प्रतिष्ठित फूड कोर्ट में ऐसी घटना होने से खान-पान को लेकर लोगों में असुरक्षा का प्रश्न खड़ा हो गया है।

मालिक ने मांगी माफी

घटना के बाद जब शिकायतकर्ता ने दुकान के स्टाफ एवं फ्रेंचाइज प्रबंधन को लिखित शिकायत की, तो स्टाफ ने गलती स्वीकार की और माफी मांगते हुए राशि वापस करने को कहा। इसके अतिरिक्त, आउटलेट के मालिक अरनब ने भी फोन पर माफी मांगी। हालांकि शिकायतकर्ता माफी से संतुष्ट नहीं हुआ।

उपभोक्ता संगठन ने उठाई आवाज

उपभोक्ता संगठनों एवं सामाजिक वर्गों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए मांग की है , आउटलेट पर सख्त कार्रवाई हो शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के लिए अलग रसोई व स्टाफ की व्यवस्था की जाए।