मध्यप्रदेश बना आत्मनिर्भरता और तेज़ विकास का मॉडल, सुरखी में 25 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण–भूमिपूजन: गोविंद सिंह राजपूत
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मध्यप्रदेश अब आत्मनिर्भरता, कृषि समृद्धि और तेज़ आर्थिक विकास का प्रतीक बन चुका है। यह बदलाव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व, सरकार की योजनाओं और किसानों की मेहनत का परिणाम है।
मध्यप्रदेश आज आत्मनिर्भरता और तीव्र विकास का प्रतीक बन चुका है : गोविंद सिंह राजपूत
खाद्य मंत्री राजपूत ने किये 25 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
भोपाल। कभी बीमारू राज्य और विकास की दौड़ में पिछड़ा माना जाने वाला मध्यप्रदेश आज आत्मनिर्भरता कृषि समृद्धि और तीव्र आर्थिक विकास का प्रतीक बन चुका है। यह परिवर्तन मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व सरकार की योजना बुद्ध नीतियों और किसानों के अटूट मेहनत का परिणाम है। मध्यप्रदेश अपना केवल विकास भर में अग्रणी नहीं है बल्कि खाद्य उत्पादन में भी देश में नई पहचान बना चुका है। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम मर्दानपुर, शिकारपुर, काटीघाटी में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन के अवसर पर कही। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा विकास करने वाली वह सरकार है जिसने हर व्यक्ति को जनहितैषी योजनाओं से जोड़कर घर-घर लोगों को लाभ पहुंचाया है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास की सभी परिकल्पनाएं पूरी हो रही है फिर चाहे वह गांव-गांव में सड़कों का जाल हो या घर-घर में स्वच्छ जल की व्यवस्था हो। इन सभी के अलावा बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य की योजनाओं से सुरखी विधानसभा सबसे कम समय में सबसे अधिक विकास करने वाला क्षेत्र बन गया है। खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जहां भारत को विश्व में नई पहचान मिली है तो वही लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, वृद्धपेशन योजना, मुख्यमंत्री मेघावी विघार्थी योजना,उज्जवला योजना, लाडली बहना योजना से हर व्यक्ति सरकार को सरकार लाभ पहुंचा रही है। श्री राजपूत ने अपने उदबोधन में कहा कि सुरखी विधानसभा में करोड़ों के विकास कार्य चल रहे हैं। श्री राजपूत द्वारा मर्दानपुर, मोहासा, मैनवाराखुर्द, पचोहा, काटीघाटी, सोठिया, जामुनढाना, शिकारपुर, पीपलखेडी, ग्रामों में अमृतसरोवर पेयजल टंकी, बाउण्डीवाल, सामुदायिक भवन, सीसीरोड, चबूतरा निर्माण, पुलिया निर्माण, आदि लगभग 25 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस