लेखपाल की दबंगई किसानों की बर्बाद फसल को जांचने में आनाकानी,ग्रामीणों ने की डीएम से शिकायत
उरई के ग्राम नारौल के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी राजेश पांडे से शिकायत कर लेखपाल गौरव तोमर पर फसल क्षति और बाढ़ राहत मुआवजे में अनियमितता व भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने में पैसे लेने वालों को अधिक राशि और बिना पैसे देने वालों को कम मुआवजा दिया गया। मामले की शिकायत पहले तहसील दिवस में भी की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने लेखपाल के स्थानांतरण और भ्रष्टाचार जांच की मांग की है।
ओलावृष्टि मुआवजे में पैसे लेकर अधिक राशि दिलाने का आरोप
बिना पैसे देने वाले किसानों को कम मुआवजा मिलने की शिकायत
बाढ़ राहत वितरण में भी अनियमितता के आरोप
तहसील दिवस में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण
उरई। जालौन ग्राम नारौल के ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी राजेश पांडे को श्याम प्रकाश पुत्र बैजनाथ मिश्र ग्राम नारौल विकासखंड रामपुर जिला जालौन समस्त ग्राम वासियों ने बताया कि यह ग्राम नारौल पहुंच नदी के पार जंगली क्षेत्र में है अभी हाल में ओलावृष्ट से क्षति के लिए शासन की ओर से किसानों को मुआवजा दिलाने का आदेश दिया था लेखपाल गौरव तोमर ने लोगों से पैसा लेकर छोटे-छोटे किसानों को अधिकतम 28 हजार रुपया मुआवजा दिलवाया तथा जिन्होंने पैसे नहीं दिया उनको मात्र ₹2000 मुआवजा दिलवाया इसके अलावा बाढ़ राहत में भी बिना पैसे दिए किसी भी किसानों को मुआवजा नहीं दिलवाया ओलावृष्टि के पैसों की धांधली के संदर्भ में तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र भी दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं अतः समस्त ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध किया कि गौरव लेखपाल तोमर का स्थानांतरण किसी अन्य तहसीलों में करने की कृपा करें और उनकी खिलाफ भ्रष्टाचार जांच करवाई की जाए जिससे योगी आदित्यनाथ की जीरो ट्रोलोलेंस नीतिऔर जिलाधिकारी के छवि धूमिल होने से बचाया जा सके रमेश चंद चंद्रशेखर उमेश शेर सिंह रामशरण मिश्रा श्याम बाबा प्रमुख थे अतः शासन से अनुरोध है कि भ्रष्ट लेखपाल के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करें जिससे समस्त ग्राम वासियों को राहत महसूस हो और भ्रष्टाचार करने वाले लेखपालको सजा दिलाई जा सके
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस