तमाचे की रंजिश में छात्र पर 30 सेकेंड में 27 चाकू वार,स्नूकर क्लब बना खूनी अखाड़ा:पुलिस कार्रवाई पर सवाल, आरोपियों को नोटिस देकर थाने से छोड़ा
भोपाल में 10वीं कक्षा के एक छात्र पर दो नाबालिग छात्रों ने पूल गेम खेलते समय चाकू और छुरी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना 15 फरवरी की रात टीला जमालपुरा स्थित गणेश चौक के एक स्नूकर क्लब में हुई।
भोपाल के टीला जमालपुरा स्नूकर क्लब में छात्र पर महज 30 सैकंड में 27 वार, हमले के बाद पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
bhopal snooker club attack: राजधानी भोपाल में पूर गेम की रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया। महज 30 सैकंड में 27 वार… और नाबालिग छात्रों ने 10वीं के छात्र को चाकुओं से गोद दिया। मामले में सामने आया है कि दो नाबालिग फिल्मी अंदाज में क्लब में घुसते हैं और पूल गेम खेल रहे दसवीं के छात्र पर चाकुओं ताबड़तोड़ वार करते हुए जानलेवा हमला कर देते हैं।
पीड़ित ने जैसे-तैसे बचाई जान
दोनों आरोपी इतने गुस्से में थे कि उन्होंने महज 30 सैकंड पर छात्र पर 27 बार वार किए और मौके से फरार हो गए। वहीं घायल छात्र ने जैसे-तैसे खुद को संभाला ओर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। हमले में उसकी एक कलाई पर 10 से अधिक गहरे घाव हुए हैं। जबकि दूसरे हाथ की उंगलियां कट गई हैं। कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घायल छात्र अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है।
पूल गेम में वर्चस्व की लड़ाई बनी जान की दुश्मन
मामले में पुलिस का कहना है कि घायल छात्र 16 साल का है और 10वीं का छात्र है। वह गौतम नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और रोजाना पूल खेलने टीला जमालपुरा स्थित गणेश चौक जाता है। कुछ दिन पहले ही उसके साथ ही 10वीं की कोचिंग में पढ़ने वाले 16-16 साल के दो नाबालिगों से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि उस दौरान दोनों को छात्र ने थप्पड़ मार दिए थे। जिसकी रंजिश में आरोपियों ने बदला लेने की ठानी और छात्र पर हमला(bhopal snooker club attack) कर दिया।
हमले में दो उंगलियां कटीं
पुलिस जांच के मुताबिक, हमलावर और घायल स्टूडेंट एक ही कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ते हैं. कुछ समय पहले किसी बात पर उनकी बहस हुई थी, जिस दौरान स्टूडेंट ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया था. इस बेइज्जती का बदला लेने के लिए दो नाबालिग आरोपी फिल्मी स्टाइल में स्नूकर क्लब में घुसे और स्नूकर खेल रहे स्टूडेंट पर चाकू से बेरहमी से हमला कर दिया.
30 सेकेंड में 27 बार घोंपा चाकू
सिर्फ 30 सेकंड के अंदर उस पर चाकू से 27 बार वार किए गए. स्टूडेंट की दो उंगलियां कट गईं और उसके हाथ पर 10 से ज़्यादा गहरे घाव हो गए. इसके अलावा उसके कंधे और पीठ पर भी चाकू मारा गया. घटना का CCTV फुटेज 22 फरवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें आरोपियों की क्रूरता साफ़ दिख रही थी. फिलहाल, पुलिस ने कहा है कि वे मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर और सख्त धाराएं लगाएंगे, जबकि शुरुआती FIR मामूली धाराओं में दर्ज की गई थी.
आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ा, मेडिकल रिपोर्ट्स के बाद आगे की कार्रवाई
मामले में पुलिस ने साधारण धाराओं में FIR दर्ज की थी। दोनों को गिरफ्तार भी किया लेकिन उन्हें नोटिस देकर बाद में छोड़ दिया गया। मामले में सब इंस्पेक्टर मनिपाल सिंह भदौरिया का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। दोनों ही नाबालिग छात्रों (bhopal snooker club attack) को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दिल दहलाने वाली ये वारदात 15 फरवरी की बताई जा रही है, जबकि सामने ये अब आई है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस