खाकी हुई शर्मसार: सीधी अस्पताल में पुलिसकर्मियों की घटिया हरकत, मरीज के बेड पर सोए और कूड़ेदान में किया पेशाब; सस्पेंड
एमपी के सीधी में खाकी शर्मसार हुई है। कैदी की सुरक्षा में अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी मरीज के बेड में सोते नजर आए। एक पुलिसकर्मी ने डस्टबिन में पेशाब किया। घटना का वीडियो वायरल हुआ है।
सीधी जिला अस्पताल में कैदी की सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मी नशे में धुत पाए गए। मरीज के बेड पर सोने और कूड़ेदान में पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद ASI समेत चार को सस्पेंड कर दिया गया है।
सीधी अस्पताल में खाकी की शर्मनाक हरकत: ड्यूटी पर नशे में धुत पुलिसकर्मी, मरीज के बेड पर सोए और डस्टबिन में किया पेशाब; ASI समेत 4 सस्पेंड
मध्य प्रदेश के सीधी जिले से पुलिस विभाग को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में एक विचाराधीन कैदी की सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान नशे में धुत पाए गए। वायरल वीडियो में वे मरीजों के बेड पर सोते और अस्पताल के डस्टबिन में पेशाब करते नजर आए, जिससे अस्पताल की मर्यादा और वर्दी की गरिमा पर सवाल खड़े हो गए।
यह घटना 13 अप्रैल को सामने आई, जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। जानकारी के अनुसार, ये पुलिसकर्मी 28 मार्च से अस्पताल में भर्ती एक कैदी की निगरानी में तैनात थे। वीडियो में पुलिसकर्मी अर्धनग्न अवस्था में बेड पर सोते दिखे, जबकि उनकी वर्दी पास ही टंगी हुई थी। एक पुलिसकर्मी को कूड़ेदान में पेशाब करते भी देखा गया।
मामले के सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक उपनिरीक्षक नर्मदा प्रसाद प्रजापति सहित कांस्टेबल उदयराज सिंह, जितेंद्र सिंह और मनीष तिवारी ने ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन किया था।
सीधी पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में सभी को पुलिस लाइन सीधी अटैच किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कैदी की सुरक्षा में तैनात थे पुलिसकर्मी
बताया जा रहा है कि ये पुलिसकर्मी 28 मार्च से जिला अस्पताल में भर्ती एक अंडरट्रायल कैदी की सुरक्षा में तैनात थे। इस टीम का नेतृत्व सहायक उप-निरीक्षक नर्मदा प्रसाद प्रजापति कर रहे थे। टीम में कांस्टेबल उदयराज सिंह, जितेंद्र सिंह और मनीष तिवारी शामिल थे।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस