देर रात फिर चली तबादला एक्सप्रेस,सरकार ने 18 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए,विशेष गढ़पाले ऊर्जा सचिव, वंदना बनीं वित्त निगम की एमडी, देखें पूरी लिस्ट
मध्य प्रदेश में 18 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। अचानक देर रात आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सियासी गलियारों में भी इस बात की चर्चा है कि इतने बड़े स्तर पर अधिकारियों के अचानक ट्रांसफर के पीछे क्या वजह है।

MP में 18 IAS अफसरों के ट्रांसफर
IAS विशेष गढ़पाले ऊर्जा विभाग के सचिव
IAS वंदना वैद्य MP वित्त निगम में MD
मध्यप्रदेश में एक बार फिर नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य की मोहन यादव सरकार ने सोमवार देर रात 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है।इसमें कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश जारी कर दिए गए है।बता दे कि इससे पहले 8 सितंबर को मोहन सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया था। इसमें कई विभागों के आयुक्त और सचिव बदले गए थे्। इसके अलावा कटनी, बड़वानी, आगर मालवा समेत कई जिलों में नए कलेक्टर की भी नियुक्ति की गई थी।
किसे कहां भेजा गया?
विशेष गढ़पाले सचिव ऊर्जा विभाग
वन्दना वैद्य एमडी वित्त निगम इंदौर
सिंगरौली जिला पंचायत CEO गजेंद्र सिंह नागेश अब नरसिंहपुर जिला पंचायत के CEO होंगे
गुरुप्रसाद उप सचिव मुख्यसचिव कार्यालय
दिव्यांक सिंह अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल
छतरपुर जिला पंचायत CEO तपस्या परिहार को कमिश्नर कटनी नगर निगम बनाया गया
कटनी जिला पंचायत CEO शिशिर नेमावत को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल
सीहोर जिला पंचायत CEO डॉ नेहा जैन को डिप्टी डायरेक्टर एनव्हीडीए इंदौर बनाया गया
मंडला जिला पंचायत CEO श्रेयांस कुमट को उज्जैन जिला पंचायत CEO बनाया गया
अनूपपुर जिला पंचायत CEO तन्मय वशिष्ठ शर्मा को डिप्टी कलेक्टर नगर निगम भोपाल बनाया गया
दलीप कुमार जिला पंचायत CEO नरसिंहपुर को देवास नगर निगम कमिश्नर बनाया गया
सिवनी जिला पंचायत CEO पवार नवजीवन विजय को अपर कलेक्टर इंदौर बनाया गया
डिंडौरी जिला पंचायत CEO अनिल कुमार राठौर को कार्यकारी संचालक औद्योगिक विकास निगम जबलपुर बनाया गया...
सीधी जिला पंचायत CEO अंशुमान को स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क का प्रबंध संचालक बनाया गया
अर्थ जैन को CEO स्मार्ट सिटी इंदौर बनाया गया
अरविंद कुमार शाह डिप्टी कमिश्नर नगर निगम जबलपुर बनाए गए
टी प्रतीक राव डिप्टी कमिश्नर नगर निगम ग्वालियर बनाए गए
अनिशा श्रीवास्तव को कार्यकारी संचालक औद्योगिक विकास निगम ग्वालियर बनाया गया