बाबा बागेश्वर के वर्दीधारी पुलिसकर्मी ने छुए पैर, छिड़ा विवाद; रायपुर एयरपोर्ट पर माना टीआई ने जूते-कैप उतारकर किया प्रणाम, SSP ने किया लाइन अटैच
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पैर छूने वाले TI मनीष तिवारी पर कार्रवाई हुई है। उन्होंने ड्यूटी के दौरान धार्मिक गुरु के पैर छूने के मामले में लाइन अटैच कर दिया गया है।
भिलाई में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘भारत में कैंसर से ज्यादा खतरनाक मतांतरण और धर्मांतरण है, इसके लिए समस्त सनातनी और हिंदू परंपरा के लोग कार्य कर रहे हैं, हम भी करेंगे। धर्मांतरण के तीन कारण हैं, अशिक्षा, अंधविश्वास और आर्थिक तंगी।’
रायपुर: छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान और स्तब्ध करने वाला मामला सामने आया है। इस नजारे के सामने आने के बाद सियासत और प्रशासनिक हलकों नें हड़कंप मच गया है।
दरअसल राजधानी रायपुर पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को ऑन ड्यूटी एक पुलिसकर्मी सैल्यूट करते और जूते उतारकर उनके पैर छूता हुआ दिखाई दिया। पुलिसकर्मी के पैर छूने का ये वीडियो जमकर वायरल हो गया और इस पर सवाल भी उठने लगे।
टोपी और जूते उतारकर लिया बाबा का आशीर्वाद
पुलिस इंस्पेक्टर का जूते उतारकर, सैल्यूट करने के बाद बाबा बागेश्वर धाम के पैर छुए। ये वीडियो रायपुर के माना स्थित एयरपोर्ट का है। जानकारी के मुताबिक दुर्ग के भिलाईनगर में होने वाली 5 दिवसीय कथा के लिए बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहां पहुंचे हैं। वे छतीसगढ़ सरकार के राजकीय विमान से कौशल विकास मंत्री के साथ रायपुर पहुंचे थे।
धीरेंद्र शास्त्री के पैर छूना TI को पड़ा भारी
हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर सवाल उठने लगे। पुलिस विभाग के नियमों के अनुसार, वर्दीधारी अधिकारी का ड्यूटी के दौरान इस तरह किसी धार्मिक गुरु के पैर छूना वर्दी की गरिमा और सेवा नियमों के खिलाफ माना जाता है। इसी को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और नियमों के उल्लंघन के आधार पर TI मनीष तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया।
पुलिस अफसर पर क्यों हुई कार्रवाई?
इस कार्रवाई को वर्दी के सम्मान और निष्पक्षता बनाए रखने की दृष्टि से देखा जा रहा है। पुलिस महकमे ने साफ संकेत दिया है कि ड्यूटी के दौरान व्यक्तिगत आस्था और आधिकारिक आचरण की सीमाएं स्पष्ट रूप से तय हैं। फिलहाल मामला चर्चा में बना हुआ है
मनीष तिवारी ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के छुए पैर
माना एयरपोर्ट पर धीरेंद्र शास्त्री के अनुयायी भी वहां पहुंचे थे और उनका स्वागत किया। इसी दौरान TI मनीष तिवारी ने भी बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का स्वागत करते हुए पहले अपनी टोपी उतारी फिर जूते उतारे और बाबा धीरेंद्र का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। ये वीडियो एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर का है।
प्रोटोकॉल को लेकर इंस्पेक्टर के व्यवहार पर उठ रहे सवाल
दरअसल हनुमंत कथा का आयोजन स्टेडियम के समीप मैदान में किया गया है। कथा का आयोजन 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक किया जायेगा। पंडित धीरेंद्र शास्त्री आयोजन में शामिल होने चार्टर प्लेन से माना के स्टेट हैंगर पहुंचे थे।
लिहाजा ऑन डयूटी वर्दी में पैर छूते इंस्पेक्टर का वीडियों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है । पुलिसकर्मी के इस व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या ऑन डयूटी किसी पुलिसकर्मी को इस तरह करना चाहिए।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस