आत्मनिर्भर भारत को नई शक्ति: CAIT के स्वदेशी मेला-2026 बोर्ड में चम्पालाल बोथरा -सूरत की नियुक्ति
CAIT अप्रैल 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को आगे बढ़ाते हुए देश का सबसे बड़ा स्वदेशी मेला–2026 आयोजित करने जा रहा है। इस राष्ट्रीय आयोजन को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
सफल आयोजन के लिए उच्च-स्तरीय बोर्ड – Swadeshi Mela Organising Board का गठन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भावना ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को गति देने हेतु अप्रैल 2026 में देश का सबसे बड़ा स्वदेशी मेला–2026 आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय आयोजन को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का विशेष संरक्षण एवं मार्गदर्शन प्राप्त है।
इस महत्वाकांक्षी आयोजन के सफल संचालन के लिए CAIT ने एक उच्च-स्तरीय Swadeshi Mela Organising Board गठित किया है, जिसका नेतृत्व श्री बी.सी. भरतिया (नेशनल प्रेसिडेंट, CAIT), श्री बृजमोहन अग्रवाल (नेशनल चेयरमैन, CAIT), लायन डॉ. राम गोपाल गोयल (चेयरमैन, स्वदेशी मेला ऑर्गनाइजिंग बोर्ड) और श्री प्रवीण खंडेलवाल (सांसद एवं नेशनल सेक्रेटरी जनरल, CAIT) कर रहे हैं।
राष्ट्रीय बोर्ड में सूरत के वरिष्ठ व्यापार प्रतिनिधि एवं CAIT टेक्सटाइल एवं गारमेंट कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन, श्री चम्पालाल बोथरा (जैन) को सदस्य नियुक्त किया गया है।
बोथरा राष्ट्रीय टेक्सटाइल एवं गारमेंट चेयरमैन होने के साथ ही, SGCCI (सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) में टेक्सटाइल ट्रेड और रिटेल ट्रेड के को-चेयरमैन तथा FOSTTA (फेडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन) के पूर्व
महासचिव रह चुके हैं। उन्हें अखिल भारतीय टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग का वर्षों का अनुभव है, और वे सीमावर्ती क्षेत्रों (कच्छ, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर) की हस्तकला (Handicraft) एवं कुटीर इकाइयों की गहरी समझ रखते हैं। श्री बोथरा पिछले कई वर्षों से भारतभर के कपड़ा एवं गारमेंट उद्योग, हस्तकला एवं कुटीर इकाइयों, MSME तथा छोटे व्यापारियों के हितों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी रूप से उठाने और नीति–निर्माण में आवाज़ देने का निरंतर कार्य कर रहे हैं।
उनकी इस नियुक्ति से स्वदेशी मेला–2026 में वस्त्र, परिधान, हस्तकला और MSME–ट्रेड सेक्टर को और सशक्त प्रतिनिधित्व प्राप्त होगा तथा देशभर के छोटे व्यापारियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
स्वदेशी मेला ऑर्गनाइजिंग बोर्ड की पहली महत्वपूर्ण बैठक 4 दिसंबर, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में नवनियुक्त सदस्य श्री चम्पालाल बोथरा भी शामिल होंगे।
मीटिंग का स्थान:
• कॉन्फ्रेंस हॉल, NDMC कन्वेंशन सेंटर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, नई दिल्ली
इस बैठक में मेले की रूपरेखा, थीम और राष्ट्रव्यापी प्रचार रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस