सड़क पर बेरहमी से पिटाई :युवती को युवकों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा; छेड़छाड़ और कमेंट्स को लेकर हुआ विवाद

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में युवती की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल. युवक और उसकी महिला साथी पर हमला करने का आरोप, जांच जारी. जानिए क्या है मामला?

सड़क पर बेरहमी से पिटाई :युवती को युवकों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा; छेड़छाड़ और कमेंट्स को लेकर हुआ विवाद

घटना के दौरान वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि किसी ने भी बीच‑बचाव की कोशिश नहीं की. लोग सिर्फ घटना को देखते रहे, किसी ने न तो युवती को बचाया और न ही पुलिस को तुरंत सूचना दी. इस रवैये को लेकर सोशल मीडिया पर भी सवाल उठ रहे हैं और लोग इंसानियत पर चिंता जता रहे हैं.

इंदौर में लड़कियों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गार्डन के अंदर और सड़क पर कुछ लड़कियां एक युवक के साथ मिलकर एक युवती के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं।

यह वीडियो हीरानगर इलाके का बताया जा रहा है। विवाद की वजह छेड़छाड़ और आपत्तिजनक कमेंट है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां पीड़ित युवती को घेरकर उसे बेरहमी से पीट रही हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद साथियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच शुरू

मामले को लेकर टीआई सुशील पटेल ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। फिलहाल इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और यदि कोई पीड़ित सामने आता है या शिकायत मिलती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मारपीट करने वाले युवकों की भी वीडियो के आधार पर पहचान कराई जा रही है।

बाणेश्वरी कुंड में की थी युवक-युवती की पिटाई

बाणेश्वरी कुंड का इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवकों द्वारा एक युवक और युवती की पिटाई की जा रही थी। यह मारपीट का वीडियो सोमवार का बताया गया था, जिसे बाद में वायरल किया गया।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

छेड़छाड़ से शुरू हुआ विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोप है कि मामला छेड़छाड़ या किसी आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा था. इसी बात को लेकर पहले विवाद हुआ और फिर युवक व उसकी महिला मित्र ने मिलकर युवती पर हमला कर दिया. पुलिस पूरे मामले की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है.