सरकारी निवास पर धूमधाम से मनाया गया खाद्य मंत्री का जन्मदिन, उत्सव में उत्साह का दिखा रंग, फूलों की महक और तालियों की गूंज में हुआ गोविंद सिंह राजपूत का स्वागत
भोपाल में खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का जन्मदिन उनके सरकारी निवास पर धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की मालाओं और तालियों की गूंज के बीच उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी ताकत है और वे सदैव जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। जन्मदिन समारोह में संगठनात्मक एकता और सौहार्द्र का अनूठा संदेश देखने को मिला।
अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, केक काटकर दी शुभकामनाएं
भोपाल।प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का जन्मदिन मंगलवार को राजधानी में विभागीय अधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वातावरण में हर्ष और उल्लास की छटा बिखरी रही। जन्मदिन समारोह की शुरुआत मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के स्वागत से हुई। उनके आगमन पर फूलों की विशाल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जयकारों और तालियों की गूंज के बीच मंत्री को बधाई दी। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
अधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी :
इस अवसर पर खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की निजी पदस्थापना में पदस्थ समस्त स्टॉफ, जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन, सहायक आपूर्ति अधिकारी संदीप भार्गव, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील वर्मा, श्रीमती वसुंधरा पेड्रो, संजय साहू, इसफान, शादब, कैलाश मौर्य, दिलीप साहू, महेश साहू, मेहफूज अली, मो. शोहेब सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सिर्फ विभाग ही नहीं, बल्कि जिला भाजपा उपाध्यक्ष रायसेन रणवीर सिंह तोमर, भाजपा टैगोर मंडल के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत, पंकज जी ओबी मंडल, सनी सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी समारोह में पहुंचे और मंत्री को शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन समारोह में न केवल शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ, बल्कि संगठनात्मक एकता और सौहार्द्र का भी संदेश देखने को मिला। उपस्थित जनसमूह ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व और कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मैं जनता की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा : गोविंद सिंह राजपूत
इस अवसर पर खाद्य मंत्री ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं जनता की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में फूलों की खुशबू और शुभकामनाओं की गूंज रही। अंत में सामूहिक बधाई और शुभकामनाओं के साथ समारोह का समापन हुआ।
इस खास अवसर पर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बधाई और शुभकामनाएं दी.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस