मुख्यमंत्री मोहन यादव का धरनतेरस गिफ्ट, मध्य प्रदेश में किसान सोलर पंप के लिए सिर्फ 10 प्रतिशत राशि देगा सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री आवास पर सोयाबीन फसल की भावांतर योजना के सफल क्रियान्वयन पर किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा और लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा अध्यक्ष सहित मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव का धरनतेरस गिफ्ट, मध्य प्रदेश में किसान सोलर पंप के लिए सिर्फ 10 प्रतिशत राशि देगा सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव का किसानों को संबोधन

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मुख्यमंत्री आवास पर सोयाबीन फसल के भावांतर योजना के प्रदेश में सफल लागू होने पर किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा और लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भाजपा अध्यक्ष सहित मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मुख्यमंत्री आवास पर सोयाबीन फसल के भावांतर योजना के प्रदेश में सफल लागू होने पर किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा और लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भाजपा अध्यक्ष सहित मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया।

दर्शन सिंह चौधरी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी के बहकावे में ना आएं। जहां भी सोयाबीन की फसल बेचने के लिए पंजीयन किया जाएगा, सरकार भागों में अंतर होने पर तत्काल भुगतान करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने मध्य प्रदेश में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान उनके हृदय में वास करते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार समय-समय पर किसानों के बीज, खाद, यूरिया आदि की व्यवस्था करती रहती है और फसल खराब होने या प्राकृतिक आपदा आने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

मुख्यमंत्री ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि अब 5 हॉर्स पावर तक के सोलर पंप पर किसान केवल 10% भुगतान करेंगे और शेष 90% सरकार देगी। 10 हॉर्स पावर तक के पंप पर भी यही व्यवस्था रहेगी। इससे किसानों को बिजली कटौती या तार टूटने की समस्या से राहत मिलेगी और वे सूर्य की ऊर्जा से स्वयं बिजली उत्पन्न कर अपने काम को सुचारू रूप से चला सकेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में फसल बर्बाद नहीं होने पाए, इसके लिए सर्वे कराया गया है। जहां किसी क्षेत्र में उत्पादन अधिक होगा, वहां फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएगी ताकि फल-सब्जियां खराब न हों और किसानों को उचित दाम मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब मध्य प्रदेश में सभी प्रमुख त्योहार सरकारी स्तर पर मनाए जाएंगे, जिससे सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलेगा।