MP में मंत्री का विवादित बयान, जो सरकारी कार्यक्रम में न आए, उसका नाम काटो', करण सिंह वर्मा की 'लाडली बहनों' को दो टूक चेतावनी, अब मारी पलटी’
MP के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सीहोर में लाडली बहनों को चेतावनी दी है कि यदि वे सरकारी कार्यक्रमों में नहीं आएंगी, तो उनका नाम योजना से काट दिया जाएगा. मंत्री महिलाओं की कम उपस्थिति से नाराज थे.
मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा था- एक दिन सभी लाड़ली बहनों को बुलाऊंगा। यदि उस दिन भी वे कार्यक्रम में नहीं आईं तो रिपोर्ट भिजवाकर योजना से नाम कटवा दूंगा।
प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। ‘लाडली बहना योजना’ को लेकर दिए गए बयान पर बढ़ते विवाद के बाद मंत्री ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि उनकी भावनाओं को गलत तरीके से लिया गया और उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली राशि लगातार जारी रहेगी।
सीहोर जिले की इछावर विधानसभा में आयोजित एक शासकीय कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने लाडली बहना योजना को लेकर मंच से कहा था कि यदि लाडली बहनें सरकारी आयोजन में शामिल नहीं हुईं तो उनका नाम योजना से कट सकता है। इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई थीं। इस पर सफाई देते हुए करण सिंह वर्मा ने कहा कि उन्होंने स्वयं सभी लाडली बहनों और समूहों को बुलाने की बात कही है, ताकि उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा सके और ज्यादा से ज्यादा महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि उनका बयान किसी भी तरह से योजना को लेकर नकारात्मक संदेश देने के लिए नहीं था।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। लाडली बहना योजना भी उनमें से एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि योजना की राशि बंद होने जैसी कोई बात नहीं है और यह लाभ आगे भी निरंतर मिलता रहेगा।
विवाद बढ़ने के बाद मंत्री ने सार्वजनिक मंच से माफी मांगते हुए कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है तो वह उसके लिए खेद व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनभावनाओं का सम्मान करना जरूरी है और वह हमेशा जनता की भावनाओं के साथ खड़े रहेंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मोहन सरकार के रहते किसी भी स्थिति में महिलाओं के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा।
लाड़ली बहनों का पैसा कोई ताकत नहीं रोक सकती: वर्मा
मंत्री वर्मा ने कहा कि, मेरी भावना ऐसी नहीं थी। लाडली बहन योजना का पैसा उनको मिलता रहेगा। दुनिया की कोई ताकत इसे रोक नहीं सकती। हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार में मध्य प्रदेश में बहनों का बहुत सम्मान हो रहा है। अगर बायचांस कोई त्रुटि हो गई है तो, उसके लिए मैं क्षमा चाहता
पहले यह दिया था बयान
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सीहोर जिले के इछावर के धामंदा में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में लाडली बहनों को धमकी बड़े लहजे में कहा था कि, लाडली बहने अगर कार्यक्रम में नहीं आएगी तो, उनके नाम कट जाएंगे। उन्होंने कहा था कि धमना में सरकार 889 लाडली बहनों को ₹1500 महीने दे रही है। यहां पर कितनी आई हैं। उन्होंने कहा था कि सीओ मैडम से बोलेंगे एक दिन सबको बुलाओ, नहीं आने पर उनके नाम कट जाएगा।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस