निजी कॉलेज की इफ्तार पार्टी पर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया हनुमान चालीसा पाठ, `इस्लामी जिहाद` फैलाने का आरोप
भोपाल के एक निजी कॉलेज में 11 मार्च को आयोजित रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया. हिंदू संगठनों ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी और हनुमान चालीसा पाठ किया
भोपाल के आरडी मेमोरियल कॉलेज में इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरा कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और कॉलेज परिसर में गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण का अनुष्ठान भी किया.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नीलबड़ इलाके में स्थित आरडी मेमोरियल कॉलेज में 11 मार्च को हुई इफ्तार पार्टी को लेकर तनाव फैल गया। मुस्लिम छात्र-छात्राओं और स्टाफ के साथ हिंदू छात्राएं भी इफ्तार में शामिल दिखाई दीं। वीडियो वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज कैंपस घेर लिया। उन्होंने कॉलेज गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया, हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरोप लगाया कि कॉलेज में इस्लामी जिहाद फैलाया जा रहा है। हिंदू संगठनों का प्रदर्शन इतना तेज था कि पूरा इलाका पुलिस छावनी में बदल गया।
किसी ने किसी को जबरदस्ती नहीं किया'
कॉलेज में इफ्तार पर हिंदू संगठनों का कहना है कि शिक्षा संस्थानों का इस्लामीकरण हो रहा है। उन्होंने कॉलेज परिसर में गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण भी किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि कॉलेज में किसी भी तरह का धार्मिक एकतरफापन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया। कॉलेज स्टाफ ने स्पष्ट कहा, 'यहां सभी त्योहार मनाए जाते हैं। होली भी मनाई गई थी। किसी ने किसी को जबरदस्ती नहीं किया।' हिंदू छात्राओं ने भी स्टाफ की बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया, 'किसी ने फोर्स नहीं किया। मुस्लिम छात्रों ने हमें खुद आमंत्रित किया था। हम अपनी इच्छा से गए थे।'
मुस्लिम छात्रों ने भी रंग-गुलाल खेला था'
छात्राओं ने कहा कि मुस्लिम छात्रों ने भी होली के मौके पर उनके साथ रंग-गुलाल खेला था, और वे सभी मिलकर त्योहार मनाते हैं। वीएचपी संयोजक जितेंद्र चौहान ने कहा कि कॉलेज में इस्लामीकरण की कोशिश हो रही है और इसे रोकना जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि कॉलेज प्रशासन तुरंत स्पष्ट रुख अपनाए और किसी भी धर्म विशेष को प्रोत्साहित न करे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत रहने की अपील की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन कॉलेज गेट पर भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि आगे किसी तरह का बवाल न हो सके।
कॉलेज में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
कॉलेज में इफ्तार पार्टी आयोजन के मामले में हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि शिक्षण संस्थानों का इस्लामीकरण किया जा रहा है. उन्होंने कॉलेज परिसर में गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण का अनुष्ठान भी किया. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि कॉलेज के भीतर किसी भी तरह का धार्मिक भेदभाव या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
इफ्तार विवाद पर कॉलेज प्रशासन की सफाई
वहीं इस मामले में कॉलेज प्रशासन का साफ तौर पर कहना है कि, यहां सभी त्योहार मनाए जाते हैं, 'होली भी मनाई गई थी. किसी ने किसी को भी इसमें शामिल होने के लिए मजबूर नहीं किया.' हिंदू छात्रों ने भी कर्मचारियों के बयान की पुष्टि की. उन्होंने बताया, 'किसी ने हम पर कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की. मुस्लिम छात्रों ने हमें खुद बुलाया था, और हम अपनी मर्जी से वहां गए थे.' छात्राओं ने बताया कि होली के दौरान मुस्लिम छात्रों ने भी उनके साथ रंगों और गुलाल से होली खेली थी, और वे सभी मिलकर इस त्योहार को मनाते हैं.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस