CM मोहन यादव का बड़ा फैसला: श्रीकृष्ण को ‘माखन चोर’ कहना गलत, सरकार चलाएगी जागरूकता अभियान

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने भगवान श्रीकृष्ण को ‘माखन चोर’ कहने के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के संस्कृति विभाग जल्द ही इस संबंध में एक जागरूकता अभियान शुरू करने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्माष्टमी के अवसर पर कहा था कि भगवान श्रीकृष्ण को ‘माखन चोर’ कहना उचित नहीं है।

CM मोहन यादव का बड़ा फैसला: श्रीकृष्ण को ‘माखन चोर’ कहना गलत, सरकार चलाएगी जागरूकता अभियान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को 'माखनचोर' कहना उनकी छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत करता है, जिसके लिए उनकी सरकार इस गलत धारणा को बदलने के लिए एक सामाजिक जागरूकता अभियान शुरू करेगी।

भोपाल : भगवान श्रीकृष्ण को ‘माखन चोर’ कहा जाता है, लेकिन अब मध्य प्रदेश की मोहन सरकार एक नया अभियान चलाने जा रही है। प्रदेश के मुखिया ने भगवान श्रीकृष्ण को ‘माखन चोर’ कहने का कड़ा विरोध किया है। वे इसके खिलाफ जल्द ही जागरूकता अभियान शुरू करने जा रहे हैं।

जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि भगवान श्रीकृष्ण को ‘माखन चोर’ कहना उचित नहीं है। उनका मानना है कि यह शब्द भगवान कृष्ण के कंस की नीतियों के खिलाफ विद्रोह को गलत तरीके से दर्शाता है। इसके लिए जल्द ही मध्य प्रदेश का संस्कृति विभाग अभियान चलाएगा। इसके तहत संस्कृति विभाग कथावाचकों और धर्मगुरुओं से अपील करेगा कि वे इस शब्द का उपयोग न करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग भगवान श्रीकृष्ण को माखनचोर न कहे इसलिए लिए वे स्वयं भी कोशिश करेंगे। वे स्वयं विभिन्न मंचों पर इस मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे। इसके साथ ही संस्कृति विभाग जनता के बीच जाकर यह समझाएगा कि माखन चोरी का प्रसंग वास्तव में भगवान कृष्ण का कंस के अत्याचार के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विद्रोह था। इस अभियान का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र को सही संदर्भ में प्रस्तुत करना है।