खंडवा की दलित जिला पंचायत अध्यक्ष के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा खामोश क्यों ? : संगीता शर्मा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता का कड़ा प्रहार
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य संगीता शर्मा ने खंडवा की दलित जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की बहनें महिला सम्मान की बात तो मंच से करती हैं लेकिन खंडवा की घटना पर खामोश हैं। संगीता शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी पर गाली विवाद को लेकर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि यह सब पहले से स्क्रिप्टेड था और जनता को गुमराह किया जा रहा है।

महिला सम्मान सिर्फ मंच की जुमलेबाजी या भाजपा का सच?
दलित महिला पंचायत अध्यक्ष के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा खामोश : कांग्रेस का सवाल
महिला सम्मान सिर्फ जुमला या भाजपा की हकीकत? संगीता शर्मा का तीखा प्रहार
गाली विवाद पर पीएम मोदी को घेरा, कांग्रेस बोली- स्क्रिप्ट पहले से लिखी थी
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुश्री संगीता शर्मा ने खंडवा की जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े के मामले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त दलित महिला अपनी ही भाजपा सरकार में काम कराने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर कलेक्टर तक के चक्कर काट रही है, जो भाजपा की महिला सम्मान नीति की सच्चाई को उजागर करता है।
सुश्री संगीता शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर खंडवा जिला पंचायत अध्यक्ष की वीडियो सहित एक पोस्ट में तंज कसते हुए कहा कि कल महिला सम्मान का ढोल पीटने वाली भाजपा महिला मोर्चा की बहनें आज खंडवा की जिला पंचायत अध्यक्ष के समर्थन में क्यों नहीं उतरीं? भाजपा सरकार बताए कि महिला सम्मान सिर्फ मंच की जुमलेबाजी है या सचमुच आस्था है? संस्कारवान पार्टी कहलाने वाली भाजपा की महिला मोर्चा की बहनें कब निकालेगी मोहन सरकार की अर्थी?
भाषण की स्क्रिप्ट और गाली विवाद पर हमला :
राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुश्री संगीता शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा कि इसी भाषण को देने के लिए प्रायोजित गालियां दिलवाई गई थीं। भाषण की स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी थी। झूठ पर राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं। देश और बिहार की जनता आज भी उस वीडियो का इंतजार कर रही है, जिसमें हमारी माँ को अपशब्द कहे गए हों। भाजपा जनता को गुमराह करने की साजिश कर रही है।