भारत में गृहयुद्ध छिड़ने की बात पर BJP विधायक पन्ना लाल घिरे, कांग्रेस ने कहा- देश का अपमान,राजनीतिक गलियारों में बहस तेज

बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य के ‘भारत में गृहयुद्ध छिड़ सकता है’ वाले बयान ने मध्यप्रदेश की राजनीति में तूफान ला दिया है. कांग्रेस ने इसे सेना और लोकतंत्र का अपमान बताया.

भारत में गृहयुद्ध छिड़ने की बात पर BJP विधायक पन्ना लाल घिरे, कांग्रेस ने कहा- देश का अपमान,राजनीतिक गलियारों  में बहस तेज

बीजेपी विधायक ने नेपाल में चल रहे प्रोटेस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि देश में गृह युद्ध छिड़ सकता है. ऐसे में मैं कलेक्टर से कहूंगा कि देश के 18 से 30 साल के युवाओं को मिलिट्री ट्रेनिंग दिलाई जाए. इसके लिए उन्होंने गृह मंत्रालय को पत्र लिखने की मांग की है

MP News:मध्यप्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य(BJP MLA Panna Lal Shakya) एक बार फिर विवादित बयान के कारण चर्चाओं में हैं। शाक्य राज्य स्तरीय जूडो और बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधन कर रहे थे, तभी कहा कि नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बाद ऐसे हालात अब भारत में भी हो सकते हैं। देश के भीतर गृहयुद्ध जैसी स्थिति कभी भी छिड़ सकती है। इसलिए 18 से 30 साल तक के युवाओं को अनिवार्य रूप से मिलिट्री ट्रेनिंग दी जानी चाहिए।

हताशा में दिया बयान

इस बयान(BJP MLA controversy) के सामने आते ही कांग्रेस ने भाजपा विधायक पर सीधा हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभय तिवारी ने इसे सेना की गरिमा के खिलाफ बताया। तिवारी ने कहा, हमारी सेना सबसे अनुशासित सेनाओं में से है। उसे किसी राजनीतिक एजेंडे या बच्चों पर थोपना बर्दाश्त नहीं है। जनता भाजपा से ऊब चुकी है। इसी हताशा में बेतुका बयान दिया है।

लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान

अभय तिवारी ने कहा कि देश में गृहयुद्ध जैसे हालात होने की बात कहना न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि सीधे-सीधे भारतीय सेना और लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है

पहले भी विवादों में रहे हैं विधायक

पन्नालाल शाक्य इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं. उन्होंने कुछ साल पहले कहा था- ”लड़कियां अगर बॉयफ्रेंड बनाना छोड़ दें, तो अत्याचार रुक जाएंगे। इसी तरह उन्होंने एक बार मंच से कहा था- ”महिलाएं बांझ रहें, लेकिन ऐसे बच्चे को जन्म न दें, जो संस्कारी न हों और जो समाज में विकृति पैदा करते हों.”