अजित पवार की मौत पर संदेह बरकरार, शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार 10 फरवरी को देंगे प्रेजेंटेशन
रोहित पवार ने कहा कि अजित पवार की विमान हादसे में मौत को लेकर संदेह हैं और वह 10 फरवरी को मुंबई में विस्तृत प्रेजेंटेशन देंगे. 28 जनवरी के हादसे के कारण टले जिला परिषद चुनाव शनिवार को हुए. रोहित ने कहा अजित पवार पार्टी एकता चाहते थे और विलय के प्रयास जारी रहेंगे. एनसीपी और एनसीपी (एसपी) साथ चुनाव लड़ रहे हैं. संजय राउत ने भी संदेह जताते हुए सीएम फडणवीस पर सवाल उठाए.
रोहित पवार ने अजित पवार की मौत पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कई शंकाएं हैं, 10 फरवरी को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. परिवार के भीतर पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.
बारामती से विधायक रोहित पवार ने अजित पवार की मौत को लेकर कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर लोगों के मन में कई तरह की शंकाएं हैं. रोहित पवार ने साफ किया कि वे सीधे तौर पर किसी साजिश या बम जैसी बात नहीं कह रहे हैं, लेकिन यह भी कहा कि हादसे के पीछे कुछ और कारण हो सकते हैं उन्होंने बताया कि अजित पवार की मौत को लेकर समाज में और परिवार के भीतर भी कई सवाल उठ रहे हैं.
रोहित पवार ने कहा कि 10 फरवरी को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वे इस पूरे मामले से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 10 दिनों में परिवार के भीतर कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है.
चुनाव में खुद अकेले प्रचार करते थे 'दादा'- रोहित पवार
बारामती से विधायक रोहित पवार ने कहा कि 'दादा' खुद अकेले चुनाव प्रचार करते थे और कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग जगह जाकर मेहनत करते थे. वे अपने कार्यकर्ताओं को लेकर हमेशा गंभीर रहते थे और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रयास करते थे. इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और लोग इस मामले को लेकर और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.
सांसद ने जताई अजित पवार के विमान में बम होने की आशंका
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। शरद पवार गुट के सांसद बजरंग सोनवणे ने इस हादसे पर गंभीर सवाल उठाते हुए विमान में बम होने की आशंका जताई है। उन्होंने मांग की है कि बारामती हादसे की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि सारा सच सामने आ सके। बीड से सांसद सोनावणे ने कहा कि जमीन से टकराने से पहले ही विमान के इंजन में विस्फोट होना और उसका आग का गोला बन जाना संदेहास्पद है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस