माफियाओं को गाड़ देंगे, दंगाइयों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर,: CM योगी बोले- यहां गोलियां चलती थीं सबकी कमर तोड़कर सीधी कर दी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तंज कसा है। सीएम ने कहा, यूपी अब उपद्रव प्रदेश नहीं, उत्सव प्रदेश बन गया है। अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति सख्ती से लागू है
मुख्यमंत्री शनिवार को गीडा के 36वें स्थापना दिवस समारोह में सीएम योगी लोगों को संबंधित किए। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि आठ वर्ष पहले यूपी में क्या स्तिथि थी। पहले जाती के नाम पर लड़ाओ, भाषा के नाम पर विवाद होता था। वैमनस्यता के नाम पर कर्फ्यू जैसी स्थिति बन जाती थी। अब इनकी कमर तोड़कर सीधी कर दी गई। इनकी इतनी कुटाई की गई कि ये सुधर गए। अब उत्तर प्रदेश उत्सव का प्रदेश बन गया है।
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "ये नया भारत अब विकसित भारत के संकल्प की ओर आगे बढ़ चुका है और जब भारत आगे बढ़ेगा तो उत्तर प्रदेश अपने आप को रोक नहीं सकता। जब उत्तर प्रदेश आगे बढ़ेगा तो गोरखपुर भी आगे बढ़ेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश आजादी के बाद से लगातार उपेक्षित था, माफियागिरी ने यहां के निवेश को चौपट कर दिया था... लेकिन 2017 में हमारी सरकार आने के बाद बेहतरीन कानून-व्यवस्था, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, आदि के कारण आज निवेशक तेजी से यहां आ रहे हैं
सीएम योगी ने कहा, "सपा कांग्रेस के लोग व्यापारियों की जमीन पर कब्जा करते थे, हमारी सरकार में कब्जा करने वालों की जम कर कुटाई हुई है और माफिया-कर्फ्यू गायब हो गए हैं, दंगे-अराजकता बंद हो गई है। उत्तर प्रदेश आज दंगामुक्त होकर उत्तम प्रदेश बन गया है। यूपी अब उपद्रव प्रदेश नहीं उत्सव प्रदेश कहलाता है।
उत्तर प्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव 2027 होगा लेकिन उससे पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ विभिन्न मंचों से एक बार फिर बुलडोजर बाबा वाली छवि को पेश करते दिख रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जो दंगा करेंगे, डंडा उन्हीं के लिए है। उनके इस बयान ने ही पिछले चुनाव में सीएम योगी की छवि और उनका चुनावी नारा 'बुलडोजर बाबा' ही गढ़ दिया।
बुलडोजर बाबा की मिली उपाधि
सीएम योगी ने कभी कहा था, माफियाओं को गाड़ देंगे। अगर कोई प्रदेश में शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करेगा, कानून से खिलवाड़ करेगा तो उसे भी कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए। ऐसे माफियाओं के खिलाफ सरकार का बुलडोजर हमेशा गरजेगा। दंगाइयों की संपत्ति पर हर हाल में बुलडोजर चलेगा। ऐसे अपराधियों को प्रदेश में पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के एक्शन का परिणाम हैं कि कथित दुर्दांत गले में तख्तियां लटकाए थानों के बाहर मिलते हैं।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस