सामूहिक सम्मेलन में निकली CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की बारात,22 दूल्हों संग विवाह स्थल पहुंचे अभिमन्यु–इशिता

घोड़ी-बग्घियों पर निकली अनोखी बारात; बाबा रामदेव, राज्यपाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में होंगे फेरे।

सामूहिक सम्मेलन में निकली CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की बारात,22 दूल्हों संग  विवाह स्थल पहुंचे अभिमन्यु–इशिता

करीब एक घंटे भ्रमण के बाद प्रोसेशन आयोजन स्थल सांवरा खेड़ी पहुंचा, जहां द्वार पर बंदे 22 तोरण को दूल्हों ने तलवार से टच किया. इसके बाद सभी दुल्हें तय मंचों पर पहुंचे. इसके बाद दुल्हनों को भी लाया गया और शादी की रस्म शुरू हो गई.

CM Mohan Yadav Son Wedding : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव डॉ. ईशिता पटेल के साथ उज्जैन में आयोजित 'सामूहिक विवाहोत्सव' में शादी के बंधन में बंध गए। वर-वधु आशीर्वाद देने के लिए धीरेंद्र शास्त्री से लेकर बाबा रामदेव तक पहुंचे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज भी पहुंचे। प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद रहे।

शादी के बंधन में बंधे सीएम के बेटे

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु यादव डॉ. इशिता यादव के साथ आज 30 नवंबर को उज्जैन के सावराखेड़ी में शादी के बंधन में बंधे। सीएम के बेटे ने सामूहिक विवाहस्थल पर जयमाला पहनकर वैवाहिक संस्कार को पूरा किया।

बाबा रामदेव ने वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न कराई शादी

विवाह स्थल पर सीएम मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु यादव के साथ 22 अन्य दूल्हों ने भी मौजूद रहे। वरमाला रस्म को योग गुरू रामदेव बाबा ने वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न कराई।

सनातन परंपरा में हो रहा विवाह, सभी वर्ग हैं साथ-साथ

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा सनातन की परंपरा के अनुसार विवाह के कार्यक्रम हो रहे हैं। सामूहिक विवाह समारोह में सभी वर्ग समाज से नव दंपति उपस्थित हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के वर-वधू भी शामिल हैं। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में अलग-अलग जाति और समाज के लोग मौजूद हैं। कोई वेटर है तो कोई ड्राइवर, लेकिन हमारे लिए यहां कोई भी छोटा-बड़ा नहीं है।

ये वीआईपी मेहमान शामिल

शादी में भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, 8 राज्यपाल, प्रदेश का मंत्री मंडल और केंद्रीय मंत्रियों के साथ कई साधु संतों को आमंत्रित किया गया. इनमें नरेंद्र सिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा, मंगूभाई छगनभाई पटेल, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पूरी, धीरेंद्र शास्त्री, बाबा रामदेव शामिल हुए. ज्योतिरादित्य सिंधिया और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोद को भी शामिल होने की संभावनाएं है. वहीं अन्य वीआईपी शाम को रिसेप्शन में अथर्व होटल आ सकते हैं.