मध्य प्रदेश BJP में बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां: 62 जिला प्रभारियों की घोषणा, पूर्व सांसद को जबलपुर की जिम्मेदारी, लिस्ट जारी
मध्यप्रदेश भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती के लिए 62 जिला प्रभारियों की नियुक्ति की। सूची में वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पूर्व सांसद आलोक संजर को जबलपुर शहर की जिम्मेदारी मिली है। वहीं राजेश सोलंकी को इंदौर जिले का दायित्व दिया गया है। वहीं भोपाल का प्रभार जसवंत सिंह हाड़ा संभालेंगे।
मध्यप्रदेश में बीजेपी ने 62 जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं। देरशाम तक प्रदेश बीजेपी कार्यालय से सूची जारी की गई है।
प्रदेश के 13 रीजन में 62 जिलों के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की जिम्मेदारियां सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इन सभी नामों पर सहमति जताते हुए घोषणा की है। इन नियुक्तियों में अनुभवी नेताओं, पूर्व विधायकों और संगठन में कौशल में दक्ष कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। बीजेपी में ये नियुक्तियां जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
जिला प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में समन्वय स्थापित करेंगे
शनिवार को मध्य प्रदेश बीजेपी नेतृत्व ने संगठन को लेकर बड़ी घोषणा की. विभिन्न जिलों में संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की. वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है.
जिला- प्रभारी का नाम
मुरैना- राजू बाथम
भिंड- हमीर सिंह पटेल
दतिया- गजेंद्र सिकरवार
ग्वालियर शहर- गोपीकृष्ण नेमा
ग्वालियर ग्रामीण- गोपाल आचार्य
श्योपुर- कमल माखीजानी
शिवपुरी- डॉ नंदकिशोर नापित
गुना- राजेंद्र राजपूत
अशोकनगर- शैलेंद्र जैन
सागर- लोकेंद्र पाराशर
सागर ग्रामीण- सदानंद गौतम
टीमकगढ़- पुष्पेंद्रनाथ पाठक
निवाड़ी- दीपक सिंह भदौरिया
छतरपुर- नीरज मनोरिया
दमोह- अर्चना सिंह
पन्ना- जाहर सिंह
रीवा- रविंद्र चौहान
मऊगंज- शशांक श्रीवास्तव
सतना- जीएस ठाकुर
मैहर- नंदिता पाठक
सीधी- नरेंद्र त्रिपाठी
सिंगरौली- विनोद यादव
शहडोल- अभिलाष पांडे
अनूपपुर- संजय साहू
उमरिया- राजेंद्र पांडे
जबलपुर शहर- आलोक संजर
जबलपुर ग्रामीण- मनीषा सिंह
कटनी- सुजीत जैन
डिंडोरी- कमल प्रताप सिंह
मंडला- रमेश भटेरे
नरसिंहपुर- शरद जैन
बालाघाट- अभिलाष मिश्रा
सिवनी- अशोक रोहाणी
छिंदवाड़ा- आदित्य बबला शुक्ला
पाढूर्ना- दीपांकर बैनर्जी
नर्मदापुरम- अलकेश आर्य
हरदा- डॉ. प्रभुराम चौधरी
बैतूल- सुदर्शन गुप्ता
भोपाल शहर- जसवंत सिंह हाड़ा
भोपाल ग्रामीण- प्रदीप लारिया
रायसेन- राजो मालवीय
विदिशा- सीताराम यादव
सिहोर- विकास विरानी
राजगढ़- ध्रुवनारायण सिंह
इंदौर शहर- राजेश सोलंकी
इंदौर ग्रामीण- शैलेंद्र डागा
धार- सुभाष कोठारी
धार ग्रामीण- राधेश्याम यादव
आलीराजपुर- दिलीप पटोदिया
झाबुआ- राजेंद्र राठौड़
खंडवा- अंबाराम कराड़ा
बुरहानपुर- क्षितिज भट्ट
खरगौन- संगीता सोनी
बड़वानी- बाबूलाल यादव
उज्जैन शहर- बजरंग पुरोहित
उज्जैन ग्रामीण- बबीता परमार
शाजापुर- प्रभुलाल जाटव
आगरमालवा- जयदीप पटेल
देवास- धनंजय शर्मा
रतलाम- विवेक जोशी
मंदसौर- दिलीप सकलेचा
नीमच- सुभाष पटेल
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस