त्रिमूर्ति शिव जयंती पर भव्य कार्यक्रम, शिव का अर्थ कल्याणकारी होता है । मीना दीदी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा सुशील नगर में त्रिमूर्ति शिव जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीके मीना दीदी ने शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य समझाते हुए कहा कि शिव का अर्थ कल्याणकारी है और जब सृष्टि अज्ञान व विकारों में डूब जाती है, तब परमपिता परमात्मा शिव अवतरित होकर मानवता का कल्याण करते हैं।

त्रिमूर्ति शिव जयंती पर भव्य कार्यक्रम, शिव का अर्थ कल्याणकारी होता है । मीना दीदी

सुशील नगर में त्रिमूर्ति शिव जयंती पर आध्यात्मिक आयोजन, बीके मीना दीदी ने समझाया शिवरात्रि का रहस्य; सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार रहे मौजूद

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा सुशील नगर में आज त्रिमूर्ति शिव जयंती के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बीके मीना दीदी ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य को समझाया कि शिव का अर्थ कल्याणकारी है जब यह सृष्टि विकारों के वशीभूत होकर अज्ञान अंधकार में होती है तब परमपिता परमात्मा शिव इस सृष्टि में अवतरित होते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिटी मजिस्ट्रेट भ्राता सुनील कुमार जी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई बहनों की उपस्थिति रही सभी ने मिलकर पहले शिव पिता परमात्मा का ध्वज फहराया। जिससे पूरा परिसर शिव बाबा के जयकारों से गूंज उठा

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को राजयोग और आत्मिक जीवन शैली से जोड़ना है।

कार्यक्रम में पूर्व तहसीलदार ज्ञानचंद गुप्ता जी ,सुशील गुप्ता, उदल, प्रेम भाई, उदय प्रताप, भरत,विवेक, गोपाल जी, रूपेंद्र, सत्य प्रकाश भाई ,और बीके बृजभान भाई, बीके सरिता, पायल, निधि ,रश्मि, सुनीता मिश्रा, मालती गुप्ता, सुमन तिवारी आदि आदि मौजूद रहे।