भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को हार्दिक बधाई : डॉ. आशुतोष त्रिपाठी

भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्वाचन पर सदर प्रतापगढ़ से पूर्व प्रत्याशी व भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। उन्होंने नितिन नवीन के संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक प्रतिबद्धता और विभिन्न राज्यों में किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा और अधिक सशक्त होकर राष्ट्र प्रथम की विचारधारा को मजबूती देगी।

भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को हार्दिक बधाई : डॉ. आशुतोष त्रिपाठी

नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन और राष्ट्रवाद को मिलेगी नई मजबूती

वैचारिक निष्ठा और संगठन कौशल का प्रतीक है नितिन नवीन का नेतृत्व

राष्ट्र प्रथम की विचारधारा को और सशक्त बनाएगा नया नेतृत्व

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्वाचन पर सदर प्रतापगढ़ से पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संगठन और विचारधारा दोनों स्तरों पर पार्टी को मजबूत करने वाले नेतृत्वकर्ता हैं। वे वैचारिक पृष्ठभूमि से निरंतर जुड़े रहते हुए संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता आधारित राजनीति को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहे हैं। बिहार, छत्तीसगढ़ और मिजोरम जैसे राज्यों में उनकी संगठनात्मक भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है, जिससे भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में सफलता मिली।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है — “व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा राष्ट्र।” इसी सिद्धांत के कारण भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके संगठन, कार्यकर्ताओं और राष्ट्रहित पर आधारित विचारधारा में निहित है, जिस पर करोड़ों भारतीयों ने विश्वास जताया है।

डॉ. त्रिपाठी ने आगे कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को जीवन का ध्येय मानकर कार्य करता है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारधारा देश के हर प्रमुख विषय को केवल बहस तक सीमित न रखकर समाधान की दिशा में आगे बढ़ा रही है—चाहे वह विकास हो, सुरक्षा हो, सुशासन हो या गरीब कल्याण।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ को राष्ट्रीय संकल्प के रूप में अपनाया गया है। इसी का परिणाम है कि भाजपा एवं भाजपा समर्थित दलों की सरकारें जहां-जहां हैं, वहां जनविश्वास मजबूत हुआ है, विकास की गति तेज हुई है और भारत का लक्ष्य और अधिक स्पष्ट हुआ है—समर्थ भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत।

अंत में डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होकर राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करती रहेगी।

— निजी सचिव एवं मीडिया प्रभारी

डॉ. आशुतोष त्रिपाठी