सड़क सुरक्षा अभियान में बांटे गए हेलमेट: नियमों के पालन का संदेश, जागरूकता सेफ्टी पर जोर
उरई के रामेश्वर चौराहे पर सड़क सुरक्षा अभियान के तहत हेलमेट वितरण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से 50 हेलमेट बांटे गए और लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट व सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
सड़क सुरक्षा अभियान में हेलमेट,सीट बेल्ट लगाने के लाभ समझाए,हेलमेट के किए वितरण
उरई । सड़क सुरक्षा के द्वितीय दिवस पर हेलमेट वितरण एवं जन-जागरूकता अभियान रामेश्वर चौराहा उरई में आयोजित किया गया। सड़क सुरक्षा के द्वितीय दिवस के अवसर पर जीवन ज्योति चंद्र कमल एकेडमी द्वारा ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और हेलमेट के महत्व को समझाना था।कार्यक्रम के दौरान रामेश्वरम चौराहे पर राहगीरों एवं दोपहिया वाहन चालकों को कुल 50 हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही उपस्थित लोगों को एंड्रॉइड रोड सेफ्टी एवं सुरक्षित ड्राइविंग के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई, ताकि वे स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकें। अभियान में क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार वर्मा एवं प्रभारी यातायात वीर बहादुर सिंह ने सक्रिय सहभागिता निभाई और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का आयोजन जीवन ज्योति चंद्र कमल एकेडमी के डायरेक्टर्स संतोष कुमार निरंजन और अनुभव निरंजन (एमडी) के नेतृत्व में किया गया, जिनके प्रयासों से यह जनहितकारी पहल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि वे हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस