आरजीपीवी कैंटीन के खाने में छिपकली, छात्रों के सामने कर्मचारी ने खाया, बोला- शिमला मिर्च है,प्रबंधन ने बनाई जांच कमेटी

भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कैंटीन के खाने में छिपकली मिलने का मामला सामने आया है. हैरानी तो तब हुई जब छात्रों ने इसपर सवाल उठाए, और कैंटीन स्टाफ ने तथाकथित मरी हुई छिपकली को खाकर उसे मात्र एक शिमला मिर्च का टुकड़ा बताया

आरजीपीवी कैंटीन के खाने में छिपकली, छात्रों के सामने कर्मचारी ने खाया, बोला- शिमला मिर्च है,प्रबंधन ने बनाई जांच कमेटी

आरजीपीवी भोपाल की कैंटीन में खाने में छिपकली मिलने का मामला सामने आया है, जिससे छात्रों में हड़कंप मच गया। शिकायत करने पर कर्मचारी ने उसे शिमला मिर्च बताकर खुद खा लिया, अब मामले की जांच शुरू हो गई है।

Bhopal News: खाने में कभी अगर बाल के एक दो स्ट्रैंड्स या फिर कंकड़ मिल जाए तो अमूमन लोग परोसा गया भोजन खाना पसंद नहीं करते हैं और उसे कूड़ेदान में फेंक देते हैं. अब जो खबर हम आपको बताने जा रहे वो आपको सिर्फ हैरान ही नहीं बल्कि 10 बार सोचने पर भी मजबूर कर देगी. ये खबर है मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से जहां राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कैंटीन के खाने में छिपकली मिलने का मामला सामने आया है. हैरानी तो तब हुई जब छात्रों ने इसपर सवाल उठाए और कैंटीन स्टाफ ने तथाकथित छिपकली को खाकर उसे मात्र एक शिमला मिर्च का पीस बताया. 

RGPV एक बार फिर विवादों में

भोपाल का राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) एक बार फिर विवादों में घिर गया है और इस बार मामला बड़ा ही अनोखा है. विश्वविद्यालय के छात्रों ने कैंटीन के खाने में छिपकली मिलने का आरोप लगाया है. यूं तो मामला 18 मार्च का बताया जा रहा है लेकिन घटना का वीडियो वायरल होते ही इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. व्यूवर्स बार-बार इस वीडियो को देख और शेयर कर रहे हैं. कैंटीन के खाने में छिपकली मिलने से शहर के बाकी छात्रों और उनके परिजनों के लिए चिंता का विषय बन गया है. 

कैंटीन स्टाफ ने निगल लिया...

आपको जानकर हैरानी होगी की छात्रों ने जब इस घटना का विरोध करना शुरू किया, खाने में से छिपकली मिलने पर सवाल उठाया तो कैंटीन स्टाफ ने उसी छिपकली को शिमला मिर्च का तुकड़ा बताकर निगल लिया. स्टाफ ने एक झटके में उस संदिग्ध तुकड़े को उठाया और मुंह में डालकर उसे पूरी तरह से चबा लिया और बाद में कहा कि ये तो शिमला मिर्च का तुकड़ा है. 

जांच के लिए कमिटी गठित

कैंटीन के खाने से मरी हुई छिपकली मिलने के बाद से प्रबंधन ने जांच के लिए कमिटी गठित की है. वहीं विश्नविद्यालय के डायरेक्टर का कहना है कि छात्रों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं इस घटना ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है.