MBBS स्टूडेंट का सुसाइड : नया मोबाइल खरीदा, दोस्तों को दी पार्टी... फिर 1 दिन बाद ऐसा क्या हुआ
इंदौर के प्रसिद्ध MGM मेडिकल कॉलेज के बीआर अंबेडकर हॉस्टल में सोमवार को एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्वालियर का रहने वाला अंतरिक्ष 2025 बैच का छात्र था.
मध्य प्रदेश क इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान ग्वालियर निवासी अंतरिक्ष अग्रवाल के रूप में हुई है, जो महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था।.
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन उसके सहपाठी ने बताया कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और कक्ष को सील किया।
25 वर्षीय अंतरिक्ष अग्रवाल मूलतः ग्वालियर का रहने वाला था, वह एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। सोमवार को वह कॉलेज भी नहीं गया था और दिनभर अपने रूम में ही था।अंतरिक्ष हॉस्टल के बी. ब्लॉक में 43 नंबर के कमरे में हर्ष कौशिक के साथ रहता था। दोनों साथ ही कॉलेज जाते थे, लेकिन सुबह अंतरिक्ष ने कहा कि उसका कॉलेज आने का मन नहीं है। हर्ष जब शाम को कॉलेज से लौटा तो, अंतरिक्ष ने दरवाजा नहीं खोला। हर्ष ने उसे कॉल किया, लेकिन फोन भी उसने नहीं उठाया। इसके बाद हर्ष ने दोस्तों की मदद से दरवाजा खोला तो देखा कि अंतरिक्ष फंदे पर लटका हुआ था। दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी।
नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने अंतरिक्ष के रूम की छानबीन की, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने उसका मोबाइल जांच के लिए जब्त किया है, ताकि यह पता चल सके कि आत्महत्या से पहले उसने किससे संपर्क किया था। आत्महत्या के बाद कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया भी हॉस्टल गए थे। आत्महत्या की सूचना के बाद अंतरिक्ष के परिजन भी ग्वालियर से इंदौर पहुंच गए।
यह मामला इसलिए हैरान करने वाला है क्योंकि सिर्फ़ एक दिन पहले बताया जा रहा है कि अंतरिक्ष बहुत खुश था, उसने एक नया मोबाइल फ़ोन खरीदा था और अपने दोस्तों के लिए पार्टी भी दी थी.
पुलिस की जांच जारी
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों के मुताबिक कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.
पढ़ाई का दबाव बना वजह?
छात्रावास में रहने वाले अन्य विद्यार्थियों ने पुलिस को बताया कि अंतरिक्ष हाल के दिनों में पढ़ाई को लेकर तनाव में रहता था. हालांकि, यह केवल प्रारंभिक जानकारी है और पुलिस इस बात की पुष्टि के लिए गहन जांच कर रही है. मृतक छात्र मूल रूप से ग्वालियर जिले का निवासी था और पिछले वर्ष ही एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लिया था.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस