दुबई में फंसे महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा, उज्जैन में परिवार चिंतित; बोले— फिलहाल होटल में सुरक्षित हूं
उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा दुबई में फंस गए हैं, जिससे उनके परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिवार लगातार उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहा है। वहीं विकास शर्मा ने बताया कि वह फिलहाल दुबई के एक होटल में सुरक्षित हैं और स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन और सरकार से उनकी जल्द घर वापसी की मांग भी की जा रही है।
महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा दुबई में फंसे हुए हैं। वह एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। फ्लाइट रद्द होने की वजह से इंडिया के हजारों लोग दुबई में फंस गए हैं। वहीं, उज्जैन में उनके परिजन काफी चिंतित दिख रहे हैं।
अमेरिका और इस्राइल के हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इसमें संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई को निशाना बनाया गया है। ईरान ने दुबई के मशहूर लग्जरी होटल बुर्ज अल अरब पर हमला किया है। दुबई में हुए हमले के बाद सभी फ्लाइट्स को उड़ान भरने से रोक दिया गया है। अचानक कोई इस हमले के कारण उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी दुबई में ही फंस गए हैं।
पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा दुबई में फंस गए हैं। वे पांच दिवसीय ज्योतिष एवं सत्संग सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुबई गए थे, लेकिन आयोजन होने के बाद उज्जैन लौटने की योजना थी, जिसे युद्ध के कारण दुबई एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा। उज्जैन में रह रहे उनके परिजन पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि विकास के उज्जैन ना आने पर पूरा परिवार चिंतित है। उन्होंने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। पुजारी विकास शर्मा के परिजनों का कहना है कि वे जल्द से जल्द उज्जैन लौटना चाहते हैं, लेकिन युद्ध के कारण उनकी वापसी मुश्किल हो रही है।
भारत सरकार से मांगी मदद
दुबई में फंसे महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित विकास शर्मा ने वीडियो जारी कर बताया कि उन्होंने भारत सरकार से मदद मांगी है। दुबई में अभी तनाव का माहौल है। यहां की सड़क शांत है। इसके पहले यहां कभी ऐसा हमला नहीं हुआ है, वहीं उज्जैन में पंडित विकास शर्मा के परिजनों ने संभाग आयुक्त आशीष सिंह को पूरी डिटेल भेज दी है जिन्होंने मध्यप्रदेश सरकार, केंद्र सरकार की एजेंसी से संपर्क में रहने के साथ ही परिजनों को यह आश्वासन दिया है कि विकास को जल्द से जल्द उज्जैन लाने का प्रयास किया जाएगा।
ज्योतिष सम्मेलन में हिस्सा लेने गए थे महाकाल के पुजारी दुबई में उज्जैन के मोतीबाग निवासी और महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा भी फंसे हैं। वह पांच दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन में हिस्सा लेने दुबई गए थे। बुर्ज खलीफा क्षेत्र में ठहरे हुए थे, लेकिन ईरान ने दुबई अलग-अलग इलाकों में हमला कर दिया। उन्होंने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है।
परिवार ने बताया कि 28 फरवरी की रात वे भारत लौटने के लिए फ्लाइट में सवार हुए थे। करीब ढाई घंटे तक विमान में बैठकर उड़ान का इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हमले की सूचना देते हुए फ्लाइट निरस्त कर दी। इसके बाद दुबई, शारजाह और अबूधाबी एयरपोर्ट बंद किए जाने की घोषणा कर दी गई।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस