अकोदिया में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का विजयादशमी पथ संचलन अत्यंत अनुशासन और उत्साह के साथ निकाला गया। 

संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कृषि उपज मंडी परिसर में भगवा ध्वज वंदन, शारीरिक प्रदर्शन और शस्त्र पूजन के साथ हुई। मुख्य अतिथि बद्रीलाल पुष्पक, हरि सिंह परमार और सह-कार्यवाह सोनू चौहान मौजूद रहे, जबकि विभाग प्रचारक राम लोधी ने ‘पंच परिवर्तन’ के तहत पांच प्रमुख कार्यों के लिए प्रेरित किया।

अकोदिया में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का विजयादशमी पथ संचलन अत्यंत अनुशासन और उत्साह के साथ निकाला गया। 

अजय राज केवट माही 

प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस भोपाल मध्य प्रदेश 

विजयादशमी पर निकला आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

शाजापुर अकोदिया,संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर में हुआ। यहां पवित्र भगवा ध्वज को प्रणाम किया गया, जिसके बाद शारीरिक प्रदर्शन और शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने शारीरिक व्यायाम और योगाभ्यास भी किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बद्रीलाल पुष्पक और हरि सिंह परमार उपस्थित रहे। सह-कार्यवाह सोनू चौहान भी मौजूद थे। समारोह के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक राम लोधी ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला और 'पंच परिवर्तन' के तहत पांच कार्यों को करने का आह्वान किया।
पथ संचलन कृषि उपज मंडी प्रांगण से शुरू हुआ और नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। इसमें बस स्टैंड, शुजालपुर रोड, परशुराम चौराहा, अहिंसा द्वार, टप्पा चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा, वैध गली, अन्नपूर्णा माता मंदिर, जाटपुरा, बोलाई रोड, सिद्धि विनायक चौराहा, झंडा चौक, शिवाजी मार्केट, सब्जी बाजार, स्टेट बैंक रोड, झीन कॉलोनी और सारंगपुर रोड शामिल थे। संचलन वापस मंडी परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ।
पूरे नगर में आम नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों से पुष्प वर्षा की गई और प्रमुख चौराहों पर फूलों की बारिश कर अभिनंदन किया गया। प्रत्येक वार्ड में महिलाओं ने रंगोली बनाकर संचलन का स्वागत किया। घोष दल संचलन का मुख्य आकर्षण रहा, जिसकी ताल पर स्वयंसेवक कदमताल करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना पुलिस के साथ-साथ जिले के अन्य पुलिस थानों का पुलिस बल भी तैनात किया गया था। पुलिस ने पूरे संचलन की ड्रोन कैमरों से निगरानी की, जिससे शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित हो सका।