करोड़ों के विकास कार्यों से बदली तस्वीर-सुरखी विधानसभा में विकास की नई इबारत लिखी जा रही : गोविंद सिंह राजपूत
खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और करोड़ों की परियोजनाओं से क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। गांव-गांव में सड़क, नाली, सीसी रोड, सामुदायिक भवन, पेयजल और अन्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। मीरखेड़ी और कठोंदाफाजलपुर समेत कई गांवों में भवन, स्कूल लैब और सड़क निर्माण के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया।
खाद्य मंत्री बोले, कम समय में करोड़ों के विकास कार्यों से बदली क्षेत्र की तस्वीर
सुरखी में गांव-गांव तक पहुंची सड़क, नाली, भवन और जनसुविधाएं
भोपाल। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और कम समय में ही करोड़ों रुपये की लागत से हुए कार्यों ने क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। गांव-गांव में सड़क, नाली, सीसी रोड, सामुदायिक भवन, पेयजल और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मीरखेड़ी तथा कठोंदा फाजलपुर में करोड़ों के विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के दौरान कही।
खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के नेतृत्व में सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति मिली है। आज क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों का जीवन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम और सुविधाजनक हो रहा है। कम समय में बड़े पैमाने पर कराए जा रहे विकास कार्यों के कारण सुरखी विधानसभा को मध्यप्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में गिना जाने लगा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे न केवल बुनियादी ढांचा मजबूत हो रहा है बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिल रही है। पहले जिन गांवों में बुनियादी सुविधाओं की कमी थी, वहां अब लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि सुरखी विधानसभा का हर गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े और क्षेत्र के लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार गांव-गांव तक विकास कार्यों को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि ग्राम पंचायत मीरखेड़ी में सामुदायिक भवन, शासकीय हाई स्कूल में फिजिक्स लैब, केमिस्ट्री लैब तथा आंगनवाड़ी भवन जैसे करोड़ों के महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का लोकर्पण व भूमिपूजन किया। वहीं ग्राम पंचायत कठोंदाफाजलपुर में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन तथा ग्राम रुसल्ला में सीसी रोड निर्माण का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।
मंत्री श्री राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि इन निर्माण कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कई प्रकार के लाभ मिलेंगे। सामुदायिक भवन बनने से गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। स्कूलों में फिजिक्स और केमिस्ट्री लैब बनने से विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशाला सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी पढ़ाई और वैज्ञानिक समझ मजबूत होगी। वहीं सीसी रोड बनने से गांव में आवागमन सुगम होगा और बरसात के समय कीचड़ व परेशानी से लोगों को राहत मिलेगी।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चहुंमुखी विकास :
खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्य करना ही नहीं बल्कि लोगों के जीवन को आसान और सुविधाजनक बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में शिक्षा, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य हो रहे हैं।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से सुरखी विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर लगातार बदल रही है और आने वाले समय में भी विकास की यह गति इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनता की हर समस्या और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
स्कूलों को दिया करोड़ों का फर्नीचर,छात्रों को पढ़ाई में मिले सुविधा
मंत्री श्री राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गेहूंरास, बांसा, कनेरागौंड़, मीरखेड़ी, झिला, लुहर्रा, बरोदा रहली, कठोंदा, भैंसा, मिड़वासा सहित सुरखी विधानसभा क्षेत्र के कई स्कूलों के लिए करोड़ों का फर्नीचर दिया है ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में सुविधा हो इसके साथ ही पूर्व में स्मार्ट क्लास की शुरूआत की थी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित सैंकडों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। जिन्होंने क्षेत्र को मिली करोड़ों की सौगात के लिए मंत्री श्री राजपूत का आभार व्यक्त किया।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस