प्रियदर्शिनी सिंधिया ने लगवाई मेहंदी,मातृशक्ति सम्मेलन में जोरदार स्वागत, स्व-सहायता समूह की इको-फ्रेंडली पहल बनी आकर्षण

अशोकनगर में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में Priyadarshini Raje Scindia का भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने महिलाओं से संवाद किया और मेहंदी लगवाकर आकर्षण का केंद्र बनीं। इस दौरान स्व-सहायता समूह की इको-फ्रेंडली मशीन, जो गोबर से गमले बनाकर नर्सरी तैयार करती है, विशेष आकर्षण रही और महिलाओं के लिए स्वरोजगार का प्रभावी माध्यम बताई गई।

प्रियदर्शिनी सिंधिया ने लगवाई मेहंदी,मातृशक्ति सम्मेलन में  जोरदार स्वागत, स्व-सहायता समूह की इको-फ्रेंडली पहल बनी आकर्षण

इको-फ्रेंडली मशीन से महिला स्वरोजगार की सराहना, पूरे मध्यप्रदेश में विस्तार की उठी मांग

अशोकनगर के अग्रवाल पैलेस में आयोजित मातृशक्ति महिला सम्मान कार्यक्रम में Priyadarshini Raje Scindia का भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की पत्नी और ग्वालियर राजघराने की महारानी प्रियदर्शिनी सिंधिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और महिलाओं से संवाद किया। #गरेठी_स्व_सहायता समूह के स्टॉल पर इको-फ्रेंडली मशीन ने विशेष ध्यान आकर्षित किया। समूह की अध्यक्ष रजनी सोलंकी ने बताया कि यह मशीन गोबर से गमले तैयार कर नर्सरी विकसित करने में सहायक है, जिससे महिलाओं को कम लागत में स्वरोजगार का अवसर मिल रहा है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है।

सीएलएफ अध्यक्ष नर्मदी ओझा ने बताया कि इस मशीन के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिल सकता है और इसे अन्य समूहों तक भी पहुंचाया जाएगा। महिलाओं ने प्रियदर्शिनी सिंधिया से अनुरोध किया कि वे Jyotiraditya Scindia के माध्यम से इस मशीन को प्रदेश के सभी स्व-सहायता समूहों और ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने में सहयोग करें।

कार्यक्रम के दौरान प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने महिलाओं के बीच बैठकर अपने हाथों पर मेहंदी भी लगवाई, जो पूरे आयोजन का आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही उन्होंने विभिन्न वर्गों की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस नवाचार का आविष्कार राजपाल सिंह नरवरिया द्वारा किया गया है। महिलाओं ने मांग की कि इस इनोवेशन का निरीक्षण कर इसे गुना संसदीय क्षेत्र सहित पूरे मध्यप्रदेश में विस्तार दिया जाए।

पिपरई भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी सोलंकी ने इस संबंध में प्रियदर्शिनी सिंधिया को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी मांग रखी।