हाईवोल्टेज ड्रामा : एसपी ऑफिस की छत पर महिला का हंगामा: कूदने की धमकी, जहर पीने की आशंका; रेस्क्यू के बाद ICU में भर्ती

बैतूल जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पारधी समाज की महिला ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर छत पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। घटना के दौरान महिला ने कथित रूप से किसी संदिग्ध तरल पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

हाईवोल्टेज ड्रामा : एसपी ऑफिस की छत पर महिला का हंगामा: कूदने की धमकी, जहर पीने की आशंका; रेस्क्यू के बाद ICU में भर्ती

बैतूल के पारदी ढाना गांव में एक व्यक्ति की दूसरी पत्नी ने घर पर चूहामार दवा खाई, जबकि पहली पत्नी जहर लेकर एसपी कार्यालय की छत पर चढ़ गई और कूदने की धमकी दी। पुलिस ने उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया।

बैतूल में गुरुवार शाम एसपी कार्यालय में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला छत पर चढ़कर हंगामा करने लगी और कूदने की धमकी देने लगी। इस घटना के पीछे अब पारदी ढाणा में दो गुटों के बीच हुआ विवाद सामने आया है।

जानकारी के अनुसार सोनाघाटी क्षेत्र के पारदी ढाणा में रहने वाले पारदी समाज के दो गुट- एक लखन पारदी और दूसरा नरेश-रामप्यारी का गुरुवार शाम आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर नरेश-रामप्यारी पक्ष पहले कोतवाली थाना पहुंचा और लखन, उसकी पत्नी निरम और नगमा सोलंकी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

इसी बीच लखन की पत्नी निरम ने पारदी ढाणा में ही कथित रूप से चूहे मार दवा पी ली। उसे उसका भांजा जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां महिला मेडिकल वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। निरम के बयान तहसीलदार द्वारा दर्ज किए गए।

पेट्रोल की बोतल भी लेकर गई थी घटना ने उस वक्त और गंभीर रूप ले लिया जब लखन की दूसरी पत्नी नगमा उर्फ बबली सोलंकी सीधे एसपी कार्यालय पहुंच गई। छुट्टी का दिन होने के कारण वहां स्टाफ कम था, जिसका फायदा उठाकर वह छत पर चढ़ गई और टावर का गेट बंद कर लिया। नगमा अपने साथ पेट्रोल की बोतल भी लेकर गई थी और करीब आधे घंटे तक हंगामा करते हुए कूदने की धमकी देती रही।

सूचना मिलते ही एएसपी कमला जोशी तत्काल मौके पर पहुंचीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें एक बाइक पर बैठकर घटनास्थल तक आना पड़ा। उनके साथ एसडीओपी सुनील लाटा भी मौके पर पहुंचे और दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद महिला थाना टीआई कविता नागवंशी और हेड कांस्टेबल सविता ने नगमा को सुरक्षित नीचे उतारा।

इस दौरान आशंका जताई जा रही है कि नगमा ने कोई संदिग्ध तरल पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां वह बेहोश हालत में है।

निरम ने आरोप लगाया है कि अलसया पारदी लंबे समय से उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहा है और नरेश के साथ विवाद करवाता है, ताकि उनका परिवार पारदी ढाणा छोड़ दे। वहीं पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के मुताबिक अलसया और लखन दोनों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और अलसया जिला बदर भी रह चुका है।

पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया पुलिस ने पूरे मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर लिया है और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं एसपी कार्यालय की छत पर चढ़कर हंगामा करने के मामले में अलग से कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए विधि विशेषज्ञों से राय ली जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों महिलाओं का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।