चुनाव के लिए BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली को मैदान में उतारा,बीजेपी ने बंगाल में जारी की 111 उम्मीदवारो की सूची
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए जारी BJP लिस्ट के मुताबिक निसिथ प्रमाणिक माथाभांगा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, शंकर अधिकारी चोपड़ा से, कौस्तव बागची बैरकपुर से, अरूप चौधरी कमरहाटी से, रेखा पात्रा हिंगलगंज से, रूपा गांगुली सोनारपुर दक्षिण से, प्रियंका टिबरेवाल एंटली से और तपस रॉय मानिकतला से बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ेंगी
बंगाल में सत्तारूढ़ दल के खिलाफ कड़ा मुकाबला देने के लिए बीजेपी लगातार उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। पहली सूची के बाद दूसरी सूची में भी कई अहम सीटों पर उम्मीदवार तय कर पार्टी ने चुनावी तैयारी को तेज कर दिया है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसमें 111 कैंडिडेट्स के नाम हैं। एक्ट्रेस रूपा गांगुली को भी टिकट दिया गया है। पार्टी ने सोमवार को 144 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी।
इसके पहले सुबह असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की। इसमें सीएम हिमंता बिस्व सरमा सहित 88 नाम हैं। हिमंता अपनी परंपरागत सीट जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे। वे सातवीं बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
25 दिन पहले भाजपा में आए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को भी टिकट दिया गया है। भाजपा ने एक दिन कांग्रेस छोड़कर पार्टी जॉइन करने वाले सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।
इधर, प्रद्युत बोरदोलोई के BJP में शामिल होने के बाद उनके बेटे प्रतीक बोरदोलोई ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। प्रतीक ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में कहा कि अब उनका कांग्रेस उम्मीदवार बने रहना सही नहीं होगा।
चुनावी दंगल में उतरे फिल्मी सितारे और फायरब्रांड नेता
बात करें ग्लैमर और तेवर की, तो टॉलीगंज सीट से अभिनेता पापिया अधिकारी को टिकट दिया गया है, जिससे वहां मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है. इसके अलावा, बीजेपी की फायरब्रांड नेता प्रियंका तिबरेवाल को एंटाली से मैदान में उतारा गया है. प्रियंका हमेशा से अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं. वहीं अर्जुन सिंह को नोआपारा से टिकट देकर पार्टी ने अपने पुराने गढ़ को बचाने की कोशिश की है.
बीजेपी की इस दूसरी लिस्ट ने बंगाल चुनाव के माहौल को और भी गरमा दिया है. एक तरफ जहां टीएमसी अपनी जीत का दावा कर रही है, वहीं बीजेपी के इन 111 नामों ने विपक्ष के खेमे में भी खलबली मचा दी है. लोगों के बीच अब बस यही चर्चा है कि क्या ये बड़े चेहरे और पूर्व आईपीएस अधिकारी बंगाल की जनता का दिल जीत पाएंगे? या फिर ममता बनर्जी का किला भेदन इतना आसान नहीं होगा?
अब मुकाबला दिलचस्प हो गया है क्योंकि टिकट मिलने के बाद अब असली जंग जमीन पर शुरू होगी. कार्यकर्ताओं में उत्साह है और उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी सीटों पर घेराबंदी शुरू कर दी है. आने वाले दिनों में बंगाल की सड़कों पर चुनावी रैलियों और नारों का शोर और तेज होने वाला है. देखना होगा कि 111 उम्मीदवारों की ये फौज बीजेपी की नैया पार लगा पाती है या नहीं.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस