शूटर का शॉर्ट एनकाउंटर,वकील हत्याकांड में शिवपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फिरौती लेकर की थी हत्या, 3 शूटर गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में वकील संजय कुमार सक्सेना (57) की गोली मारकर हत्या करने वाले 3 शूटर को पुलिस ने अरेस्ट किया है। गिरफ्तारी के दौरान सुबह-सुबह एक शूटर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। शूटर ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
शिवपुरी में पुलिस-शूटर आमने-सामने, ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप
मुख्य आरोपी को लगी दो गोलियां, अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज
फिरौती की रकम बनी वकील की हत्या की वजह, जांच में बड़ा खुलासा
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार को हुए वकील हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें गोलू (25) पुत्र अरविंद रावत, पपेंद्र (23) पुत्र हरदास रावत और जहीर (24) पुत्र रफीक शामिल हैं. गोलू और जहीर घुघसी थाना बड़ौनी के रहने वाले हैं. वहीं, पपेंद्र डबरा का रहना वाला है. पपेंद्र के पैर में शॉर्ट एनकाउंटर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है.
पुलिस के अनुसार, करेरा तहसील में काम करने वाले वकील संजय सक्सेना को आरोपियों ने शनिवार दोपहर पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी थी. उस समय वह यूनिफॉर्म में अपने घर से कोर्ट के लिए रवाना हुए थे. पुलिस को अभी चौथे मुख्य आरोपी की तलाश है, जिसके लिए गिरफ्तारी आरोपियों से पूछताछ जारी है.
उसी आरोपी ने वकील सत्येंद्र सक्सेना हत्याकांड की साजिश रची थी. उसी ने इन सुपारी किलर्स को बुलवाया था. हालांकि, पुलिस को शक है कि एडवोकेट हत्याकांड में चार से भी अधिक बदमाश शामिल हो सकते हैं.
आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की
इस दौरान पुलिस टीम वहां पहुंची, तो आरोपी पपेंद्र रावत ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पपेंद्र के पैर में 2 गोलियां लगीं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
शिवपुरी SP ने बताया कि हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार शाम को ही शिक्षक कमलेश शर्मा, उनके सरपंच चाचा सुनील शर्मा, नीरज शर्मा और उनके साथी आशीष परिहार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
हत्याकांड में किसकी क्या भूमिका का पता लगा रही पुलिस
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधिवक्ता संजय सक्सेना जमीनी विवादों के मामलों में पैरवी करने और मुकदमे जीतने के लिए जाने जाते थे। परिजनों ने पहले ही जमीनी रंजिश और चुनावी विवाद को हत्या का कारण बताया था।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की सुपारी कितने में दी गई थी। साजिश में किन-किन लोगों की भूमिका रही। आरोपियों से पूछताछ जारी है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
शिवपुरी जिले में शनिवार को दिनदहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना (57) रोज की तरह बाइक से कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात करैरा कस्बे की है।
पुलिस के पहरे में हुआ अंतिम संस्कार
पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने वकील को रोककर बहुत करीब से उन्हें गोली मारी। परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। अभिभाषक संघ ने भी दो दिन में आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार से न्यायालय में काम बंद कर हड़ताल की चेतावनी दी थी। शाम करीब सात बजे पुलिस में अंतिम संस्कार किया गया।
इसलिए जंगल के रास्ते से जाते थे कोर्ट
वकील संजय सक्सेना अगर रोड वाले रास्ते से कोर्ट जाते तो उन्हें करीब आठ किमी की दूरी घर से कोर्ट जाने के लिए तय करनी पड़ती थी। वहीं जंगल वाले सुनसान रास्ते से महज चार किमी की दूरी तय करने पर वह कोर्ट पहुंच जाते थे। यही कारण था कि वह जंगल वाले सुनसान रास्ते का प्रयोग कोर्ट जाने में करते थे। इसी का लाभ हत्यारों ने उठाया।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस