सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन सख्त, 49 शिकायतों पर हुई सुनवाई कालपी तहसील में डीएम–एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, चक रोड मामलों में संयुक्त टीम को त्वरित कार्यवाही के निर्देश

कालपी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने जनसमस्याएं सुनीं। जनपद की सभी तहसीलों से कुल 113 शिकायतें मिलीं, जिनमें 38 का मौके पर निस्तारण हुआ। कालपी में सर्वाधिक 49 शिकायतें आईं, जिनमें 17 का तत्काल समाधान किया गया। चक रोड मामलों पर संयुक्त टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन सख्त, 49 शिकायतों पर हुई सुनवाई कालपी तहसील में डीएम–एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, चक रोड मामलों में संयुक्त टीम को त्वरित कार्यवाही के निर्देश

कालपी तहसील में डीएम–एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, 49 शिकायतों में 17 का मौके पर निस्तारण; चक रोड मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

उरई । जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार ने तहसील कालपी सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनपद की समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, विद्युत, नगर पालिका, पुलिस, जिला पूर्ति सहित अन्य विभागों से संबंधित कुल 113 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 38 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
तहसीलवार प्राप्त शिकायतों का विवरण इस प्रकार रहा—
तहसील उरई में 28 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 का निस्तारण किया गया।
तहसील कालपी में 49 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
तहसील माधौगढ़ में 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का निस्तारण किया गया।
तहसील कौंच में 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का निस्तारण किया गया।
तहसील जालौन में 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने चक रोड से संबंधित प्राप्त शिकायतों को विशेष गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि संबंधित विभागों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही निस्तारण का वास्तविक मानक मानी जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
समाधान दिवस में उपायुक्त उद्योग प्रभात यादव, अपर मुख्य अधिकारी एवं श्रम परिवर्तन अधिकारी जगदीश कुमार की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन काटने एवं स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार ने पुलिस से संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच एवं त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार एवं त्वरित राहत सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के०के० सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० देवेंद्र भिटौरिया, उप जिलाधिकारी मनोज सिंह, थाना प्रभारी अवधेश सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।