हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश : इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप, महिला ने युवक को फंसाया, मारपीट की, नग्न वीडियो बनाया और 56 हजार रुपये वसूले

मैहर में इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसे एक युवक को ब्लैकमेल कर 56 हजार रुपये ठगे गए। शादीशुदा महिला ने खुद को अविवाहित बताकर युवक को घर बुलाया, जहां साथियों संग मारपीट कर उसका नग्न वीडियो बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऑनलाइन पैसे वसूले गए। पुलिस ने मुख्य महिला व एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश जारी है।

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश : इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप, महिला ने युवक को फंसाया, मारपीट की, नग्न वीडियो बनाया और 56 हजार रुपये वसूले

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक हनी ट्रैप मामले ने सनसनी मचा दी। युवती ने युवक को होटल में बुलाकर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट की, 56 हजार रुपये वसूले और उसका नग्न वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने आरोपी लड़की और उसके साथियों को गिरफ्तार कर गहन जांच शुरू की है।

मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ हनी ट्रैप जैसी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। एक युवती ने युवक को होटल में बुलाकर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट की और 56 हजार रुपये वसूल लिए। इतना ही नहीं, युवती ने युवक का नग्न वीडियो भी बना लिया। Madhya Pradesh Honey Trap Case इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी लड़की और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

 युवक का नग्न वीडियो भी बनाया

मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर युवक को मिलने के लिए कमरे में बुलाया और उसे अपने जाल में फंसा लिया। Madhya Pradesh Honey Trap Case आरोप है कि लड़की ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर युवक के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की, फिर फोन-पे के जरिए उससे 56 हजार रुपये वसूल किए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवक का नग्न वीडियो भी बना लिया और उसे सुबह करीब 10 बजे से रात 1 बजकर 30 मिनट तक कमरे में बंद रखा।

पूरे मामले का मास्टरमाइंड युवक

इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टीआई अनिमेष द्विवेदी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़की और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड विक्की नामक युवक है, जिसके खिलाफ पहले से ही 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और जिस पर जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

युवती के कहने पर पुणे से मैहर आया युवक

युवती ने युवक को मैहर आकर मिलने के लिए कहा. भरोसे में आकर युवक 3 फरवरी 2026 को पुणे से मैहर पहुंचा. शाम करीब 7.30 बजे घंटाघर चौक पर दोनों की मुलाकात हुई. बातचीत के दौरान नाश्ता करने की बात हुई और दोनों आईसीएच पहुंचे, जहां डोसा खाया. इसके बाद युवती ने युवक से उसे घुरपुरा स्थित किराए के कमरे तक छोड़ने को कहा.

कमरे पर पहुंचने के बाद पानी पीने के बहाने युवक को अंदर बुलाया गया. जैसे ही युवक अंदर बैठा, युवती ने किसी को फोन किया और थोड़ी ही देर में विक्की गुप्ता निवासी लतागांव, माचो नामक युवक, फूलचंद कुशवाहा और एक अन्य युवक वहां पहुंच गए.

चार आरोपी और युवती हिरासत में

घटना के बाद पीड़ित युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पांच आरोपियों को चिन्हित किया है. विक्की गुप्ता, माचो, फूलचंद कुशवाहा और आरोपी युवती मानसी उर्फ गोल्डी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस इंस्टाग्राम चैट, कॉल डिटेल, मोबाइल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.