MP में नाबालिग छात्रा से दरिंदगी: धमकी देकर 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज
मध्य प्रदेश में आठवीं की एक नाबालिग छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को धमकाकर 6 महीने के भीतर कई बार रेप किया। छात्रा के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है
भिंड में आठवीं की एक दलित छात्रा से छह महीने तक रेप होने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ, जब वह प्रेग्नेंट हुई। परिजनों ने गुरुवार को रौन थाने में केस दर्ज कराया है।

पुलिस जांच अधिकारी रवींद्र सिंह तोमर के अनुसार, छात्रा की दोस्ती मोहल्ले में रहने वाली दो बहनों से थी। दोनों बहनें उसे अकसर अपने घर बुलाती थीं। इसी दौरान उन्होंने अपने भाई साहिल से उसकी पहचान कराई।
परिजनों का आरोप है कि एक दिन दोनों बहनों ने छात्रा को अपने घर बुलाया। उसे कमरे में छोड़कर बाहर चली गईं, तभी आरोपी साहिल ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी।
इसके बाद आरोपी लगातार छात्रा को बुलाता रहा। उसने छह महीने तक कई बार उसके साथ रेप किए। छात्रा गर्भवती हो गई। जब पीड़िता की मां को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने पूछताछ की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।

आरोपी फरार, हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी
घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों के लोग छात्रा के समर्थन में थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बजरंग दल नेता नीतीश भारद्वाज, सुरेंद्र शुक्ला भोले और श्रीराम उपाध्याय ने कहा- जिले में दलित लड़कियों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। संगठन पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए उसके साथ खड़ा है। मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होना चाहिए।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस